13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालबाबा महाकाल को बांधी गई सबसे पहली राखी, लगा सवा लाख लड्डुओं...

बाबा महाकाल को बांधी गई सबसे पहली राखी, लगा सवा लाख लड्डुओं का भोग

Published on

उज्जैन

देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक श्री महाकालेश्वर के दरबार में गुरुवार सुबह तड़के तीन बजे भस्मारती के दौरान बाबा को विशेष राखी बांधी गई और सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया गया। ऐसी परम्परा व मान्यता है कि उज्जैन में हर त्यौहार की शुरुआत बाबा महाकाल से की जाती है, इसलिए परंपरा अनुसार बाबा महाकाल को सबसे पहले राखी बांधी गई है।

महाकाल को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए महाकाल मंदिर के पंडे, पुजारी और पुरोहित परिवार की महिलाएं राखी बनाती हैं जो बाबा महाकाल को भस्म आरती के दौरान बांधी जाती है। रक्षाबंधन पर सालों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन किया गया। इस बार भी भस्मारती से पहले विधि-विधान के साथ सबसे पहली राखी बाबा महाकाल को बांधी गई। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया।

गुरुवार सुबह हुई विशेष भस्मारती
श्रावण माह का गुरुवार को अन्तिम दिन होने के कारण महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से स्थान कराने के बाद महापंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराए गए। इसके बाद बाबा को भस्म चढ़ाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मारती की गई।

नागपुर का बैंड देगा भजनों की प्रस्तुति
पुजारी महेश गुरु ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार अलसुबह पुजारी परिवार द्वारा भगवान महाकाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुरूआत की गई, जिसके बाद भगवान महाकाल की भस्मारती में सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी लगाया गया। गुरुवार को दिनभर श्रद्धालुओं को यह प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। शाम को मंदिर प्रांगण में नागपुर का प्रसिद्ध बैंड धार्मिक भजनों की प्रस्तुति भी देगा।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...