14.1 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालपौधारोपण और उनकी सुरक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की...

पौधारोपण और उनकी सुरक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव: शिवरतन नामदेव

Published on

विश्व पर्यावरण दिवस पर दादाजी धाम मंदिर से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित सुप्रसिद्ध जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर एवं श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं समस्त ट्रस्टियों ने सनातन परंपरा का स्मरण कराते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने दादाजी गुरुदेव के दिव्य संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने बच्चों के जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य मांगलिक अवसरों पर अनिवार्य रूप से पौधारोपण करना चाहिए और समय-समय पर सिंचाई व खाद देकर उनका ध्यान रखना चाहिए।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि दादाजी गुरुदेव की परम प्रेरणा से दादाजी धाम मंदिर परिसर में पूर्व में रोपे गए अशोक, नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, आंवला और नवग्रह वृक्षों सहित अनेक छायादार, औषधीय एवं पुष्पीय पौधे आज विशाल स्वरूप धारण कर चुके हैं, जिसके चलते यह मंदिर परिसर आज हरियाली, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा प्रेरणा केंद्र बन गया है। गुरुदेव के संदेशानुसार प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को भी वृक्षों के महत्व से अवगत कराना चाहिए।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे सभी समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और विद्यार्थियों के प्रति आभार व शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। संदेश में दृढ़ता से कहा गया कि हमारी धरती को हरा-भरा बनाना ही सच्ची मानव सेवा है और आज का हमारा यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...