12.6 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपाल'मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं...', सुसाइड से पहले वैशाली...

‘मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं…’, सुसाइड से पहले वैशाली ने की थी ये पोस्ट

Published on

इंदौर

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर अब हमारे बीच नहीं रहीं. वैशाली ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. वैशाली की मौत से हर कोई सदमे में हैं. हैरानी की बात ये है कि वैशाली आत्महत्या करने से पांच दिन पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया था. वैशाली का रील वीडियो कई लोगों को फनी लगा था. लेकिन अब वैशाली के आत्महत्या करने के बाद एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वैशाली की आखिरी रील एक लिप सिंक वीडियो है. वीडियो में एक्ट्रेस लिप सिंक करते हुए मजेदार अंदाज में कहती हैं- ‘बेबी मैं तुम्हारे लिए एक गाना गाऊं’. वैशाली वीडियो में आगे गाना गाती हैं- ‘दिल-जिगर नजर क्या है, मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’.

एक्ट्रेस की मौत की जांच कर रही पुलिस
वैशाली इस वीडियो में तो काफी नॉर्मल और हैप्पी नजर आ रही हैं. लेकिन ये कहना मुश्किल है कि उनके चेहरे की मुस्कान के पीछे आखिर कौन सा दर्द छिपा था. वैशाली के अचानक आत्महत्या करने से हर कोई गहरे सदमे में हैं. पुलिस को वैशाली का शव इंदौर में उनके घर में, फंदे से लटका मिला है. वैशाली के शव के पास पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्ट्रेस ने आत्महत्या क्यों की?

वैशाली टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थीं. वैशाली कई पॉपुलर शोज में भी काम कर चुकी हैं. वे ससुराल सिमर का शो में अपने किरदार, अंजलि भारद्वाज के लिए जानी जाती थीं. ससुराल सिमर का शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वैशाली ने इसके अलावा सुपर सिस्टर, मनमोहिनी सीजन 2 समेत कई शोज में शानदार काम किया था. एक्ट्रेस के अचानक यूं दुनिया को अलविदा कहने से उनके तमाम चाहने वालों की आंखें नम हैं. हर कोई वैशाली को नम आंखों से याद कर रहा है.

Latest articles

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...