11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeभोपालइस स्कीम के तहत शिवराज सरकार 29 साल के युवाओं को देगी...

इस स्कीम के तहत शिवराज सरकार 29 साल के युवाओं को देगी 8000 रुपए महीना

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गई हैं। चुनाव से पहले युवाओं को टारगेट किया जा सके, इसके लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत 15 से 29 साल के ग्रेजुएट युवाओं को नौकरी लगने तक 8000 रुपए हर महीना दिया जाएगा। इस स्कीम के लिए युवा 1 जून से आवेदन कर सकेंगे।

‘युवा कौशल कमाई योजना’ के तहत मिलेगा पैसा
एमपी के युवाओं को ‘युवा कौशल कमाई योजना’ के तहत 8000 रुपए महीना दिया जाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को विभिन्न फील्ड में नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा। जिससे युवा रोजगारपरक बन जाएंगे। हालांकि, ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 8000 रुपए महीना भी दिया जाएगा।

यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन
इसके लिए एक यूथ पोर्टल (yuvaportal.mp.gov.in) भी लॉन्च किया गया है। जहां पर युवा 1 जून से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं को 1 जुलाई से पैसा भी मिलने लगेगा।

रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी युवाओं को मिलेगा पैसा
शिवराज सरकार की तरफ से इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी युवाओं को पैसा दिया जाएगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी युवा ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में डिटेल्स दी जाएगी।

योजना को माना जा रहा है चुनावी मास्टरस्ट्रोक
योजना को शिवराज सरकार और भाजपा का चुनावी स्ट्रोक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस योजना से शिवराज सरकार को अन्य पार्टियों की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा और युवाओं का वोट उन्हें मिलेगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में इस वक्त भाजपा की सरकार है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन सिंधिया सहित कई विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके चलते कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...