12.9 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालबारिश के लिए अनोखा टोटका: गांव के मुखिया को गधे पर उल्टा...

बारिश के लिए अनोखा टोटका: गांव के मुखिया को गधे पर उल्टा बैठाकर घुमाया

Published on

रतलाम

मध्‍य प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर है। किसानों से लेकर हर कोई अच्छी बारिश की कामना को लेकर कई टोने-टोटके कर रहे है। रतलाम के गांव पलसोड़ा में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को गधे पर उल्टा बैठाकर ढोल नगाडों के साथ गांव में जुलूस निकाला। साथ मे डेडक माता बनाकर (मिट्टी की मूर्ति) पूजा कर भगवान भोलेनाथ से अच्छी बारिश की कामना की।

सरपंच को गधे पर उल्‍टा बैठाकर गावं में घुमाया
ग्रामीणों ने गांव पलसोड़ा के सरपंच लक्ष्मण मईडा को गधे पर उल्टा बैठाकर ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में नगर भ्रमण करवाया। सरपंच के अलावा ग्रामीण भी एक-एक कर गधे पर उल्टे बैठे। गांव के वरिष्ठ मोतीलाल राठौड़ ने बताया कि यह एक तरीके का टोटका है जिससे बारिश होती है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी मान्‍यता है कि गांव के मुखिया को गधे पर उल्टा बैठाकर गांव में घुमाने से अच्छी बारिश होती है। डेडक माता को भी गांव में नगर भ्रमण करवाते हुए भगवान बाबा भोलेनाथ से अच्छी बारिश की कामना की गई।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...