13 C
London
Saturday, June 6, 2026
HomeभोपालZomato के डिलेवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Zomato के डिलेवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Published on

इंदौर ,

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक की गुरुवार रात चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई थी. युवक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था. देर रात को करोल बाग में ऑर्डर की डिलीवरी करने जा रहा था. तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका और पैसे मांगे. मना करने पर उसपर चाकू से हमला कर दिया.

खून से लथपथ सुनील वर्मा खुद मोटरसाइकिल चलाकर अरविंद अस्पताल पहुंचा.जहां गार्ड की मदद से उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे वहां से एमवाय हॉस्पिटल रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतक की उम्र 22 साल थी और वो राजगढ़ के भगोरा गांव का रहने वाला था.

वहीं इस मामले पर एडिश्नल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि डिलीवरी बॉय की हत्या की जांच की जा रही है. रात के समय तीन लोगों ने उसे लूटने की कोशिश की थी और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था. अस्तपाल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...