3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedPAK ने फिर बंद किया एयरस्‍पेस, 2019 में भारत को हुआ था...

PAK ने फिर बंद किया एयरस्‍पेस, 2019 में भारत को हुआ था 700 करोड़ का नुकसान!

Published on

नई दिल्‍ली,

आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए. भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया. अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया और भारत में रह रहे नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश जारी किया. जिसके बाद पाकिस्‍तान के साथ तनाव बढ़ गया है. हड़बड़ाहट में भारत की नकल करते हुए पाकिस्‍तान ने वाघा बॉर्डर को बंद किया और शिमला संधि को रद्द किया. वहीं भारतीय उड़ानों (Indian Flights) के लिए अपना एयर स्‍पेस को भी क्‍लोज कर दिया.

इस खबर के आने के बाद भारतीय एयरलाइंस ने नोटिफिकेशन जारी किया और बताया कि अब इंटरनेशल फ्लाइट्स (International Flights from India) के लिए किसी और रूट से जाना होगा. जिस कारण थोड़ी दूरी लंबी हो सकती है. एयरलाइंस ने बताया था कि फ्लाइट्स में देरी और आवागमन में बदलाव होगा. आइए जानते हैं किन रूट के लिए किराया महंगा हो सकता है.

किन रूट्स के लिए बढ़ेगा किराया
एयरलाइंस ने बताया है कि इसके बंद होने से भारत से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और मध्य पूर्व के लिए फ्लाइट्स की टाइमिंग, रूट और लागत पर असर होगा. एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्‍तानी एयर स्‍पेस बंद (Pakistani Air Space Block) होने के कारण भारत से यूरोप और US के लिए फ्लाइट्स रूट और अवधि में बढ़ोतरी होगी.

यहां से फ्लाइट्स होंगी ज्‍यादा प्रभावित
एयलाइंस अधिकारियों ने कहा कि हम मौजूदा समय में वैकल्पिक मार्गों की तलाश कर रहे हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे मुख्य जगहों से यूरोप और उत्तरी अमेरिका के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में रुकावट देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, मध्य पूर्व की कुछ उड़ानें भी प्रभावित होंगी. परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण हवाई किराए में बढ़ोतरी (Air Fare Increase) होने की संभावना है.

उद्योग का मानना है कि लंबी यात्राओं का मतलब है ईंधन की खपत में वृद्धि और परिचालन लागत में वृद्धि, जिसके कारण आने वाले दिनों में एयरलाइन्स कम्पनियां संभवतः किराया बढ़ा सकती हैं.

2019 में क्या हुआ था?
गौरतलब है कि साल 2019 में हवाई क्षेत्र बंद होने से एयरलाइंस को करीब 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जिसमें यात्रियों को 8% से लेकर 40% तक के किराए में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख केंद्रों से उड़ान भरने वाली उड़ानों पर विशेष रूप से असर पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि पश्चिम की ओर जाने से पहले उन्हें गुजरात या महाराष्ट्र से होकर अपने मार्ग बढ़ाने होंगे, जिससे यात्रियों को असुविधा होगी और एयरलाइनों के लिए परिचालन संबंधी तनाव बढ़ेगा.

एक दिन पहले इंडिगो और एयर इंडिया ने दी थी जानकारी
Indigo और Air India ने पहले ही यात्रियों को इसकी जानकारी दी है और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से बताया है कि कुछ इंटरनेशनल फ्लाइट्स को ‘अल्‍टरनेटिव लॉग रूट’ लेने के कारण बदलाव का सामना करना पड़ेगा.

आकासा एयर ने क्‍या कहा?
अकासा एयर ने कहा कि उसने एक्टिव रूप से उन फ्लाइट्स का रूट बदलने का फैसला किया है, जो आमतौर पर पाकिस्तानी एयर स्‍पेस (Pakistani Air Space Block) से गुजरती हैं. एयरलाइन ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि हमारे परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और इससे हमारे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी.’

एयरलाइंस बढ़ा सकती हैं किराया?
इंडिगो ने पुष्टि की है कि हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं और वह यात्रियों को री-बुकिंग या रिफंड के लचीले विकल्प की पेशकश कर रही है. एयर इंडिया ने कहा कि उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और मध्य पूर्व के लिए जाने वाली कई उड़ानें लंबे मार्ग से चलेंगी. सूत्रों का कहना है कि लंबी यात्राओं का मतलब है ईंधन की खपत में वृद्धि और परिचालन लागत में वृद्धि, जिसके कारण आने वाले दिनों में एयरलाइन्स कंपनियां संभवतः किराया बढ़ा सकती हैं.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...