15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'जब तक हिंदू हो, तभी तक अछूत हो' DMK सांसद ए राजा...

‘जब तक हिंदू हो, तभी तक अछूत हो’ DMK सांसद ए राजा के बिगड़े बोल

Published on

चेन्नई

तमिलनाडु सांसद ए राजा ने एक बार फिर बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने ‘हिंदू’ और ‘अछूत’ को लेकर टिप्पणी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले का वीडियो शेयर किया है। साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कझगम पर तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगाए हैं। राजा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी से सांसद हैं। वह पहले भी विवादित टिप्पणियों और 2जी स्कैम जैसे मामलों में घिर चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई की तरफ से ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में राजा एक कार्यक्रम के दौरान हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो के अनुसार, राजा कह रहे हैं, ‘तुम लोग तभी तक शूद्र हो, जब तक कि हिंदू हो। तुम लोग तब तक ही वेश्या के पुत्र हो, जब तक शूद्र हो। आप तब तक ही दलित हैं, जब तक हिंदू हैं। आप जब तक हिंदू हैं, तभी तक अछूत हैं

वीडियो में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर भी सवाल उठाए। डीएमके सांसद ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि अगर आप ईसाई, मुस्लिम या पारसी नहीं हो, तो आप हिंदू ही होगे। क्या किसी अन्य देश में ऐसा अत्याचार देखा है।’ उन्होंने लोगों से सनातन धर्म को चुनौती देने के लिए जातिवाद के मुद्दों पर मुखर होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि डीएमके और उसके मुखपत्र मुरसोली में यह मुद्दा उठाने का समय आ गया है।

इस दौरान उन्होंने द्रविड़र कझगम के मुखपत्र विदुतलाई का भी जिक्र किया। दरअसल, द्रविड़कर कझगम पेरियार ईवी रामस्वामी की तरफ से शुरू किया गया सामाजिक आंदोलन था, जिसमें मौजूदा जाति व्यवस्था और अछूत की परेशानी को खत्म करने की बात कही गई थी।

 

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...