16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलदो साल बाद रोहित शर्मा की टी-20 टीम में वापसी, अफगानिस्तान के...

दो साल बाद रोहित शर्मा की टी-20 टीम में वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय स्क्वॉड का ऐलान

Published on

मुंबई

अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए आखिरकार रविवार शाम भारतीय टीम का ऐलान हो ही गया। टी-20 टीम की कप्तानी संभाल चुके हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हैं, ऐसे में टीम की कमान वनडे कप्तान रोहित शर्मा को ही सौंपी गई है, जो 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से इस फॉर्मेट का अपना पहला मैच खेलेंगे। विराट कोहली की भी लंबे समय बाद वापस हुई है, उनका आखिरी मैच भी रोहित शर्मा के ही साथ था।

ईशान की जगह संजू सैमसन को मौका
तीन टी-20 के लिए 16 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया गया है। रोहित शर्मा के अलावा टीम में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के रूप में दो स्पेशलिस्ट ओपनर्स हैं। विराट कोहली भी आईपीएल में ओपनिंग करते हैं, नेशनल टी-20 स्क्वॉड में उनका क्या रोल होगा फिलहाल स्पष्ट नहीं है। ईशान किशन को आराम देकर संजू सैमसन और नए विकेटकीपर जितेश शर्मा को मौका दिया गया है। हार्दिक पंड्या की कमी पूरी करने के लिए शिवम दुबे हैं तो रविंद्र जडेजा की बजाय अक्षर पटेल को आजमाया गया है। टीम में रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव जैसे मजबूत लेग स्पिनर्स हैं तो तेज बॉलिंग का जिम्मा अर्शदीप सिंग, आवेश खान और मुकेश कुमार के कंधों पर होगा।

मैच तारीख जगह
पहला वनडे 11 जनवरी मोहाली
दूसरा वनडे 14 जनवरी इंदौर
तीसरा वनडे 17 जनवरी बेंगलुरु
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का स्क्वॉड:

सूर्या-हार्दिक की इंजरी ने दी टेंशन
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या दोनों के आईपीएल तक पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। सूर्यकुमार यादव दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए आखिरी टी-20 में फील्डिंग के दौरान इंजर्ड हुए थे तो हार्दिक पंड्या 50 ओवर के वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ बॉलिंग करते हुए चोटिल हुए थे। सूर्या की हाल ही में सर्जरी हुई है उम्मीद है कि वह कुछ महीनों में ट्रेनिंग पर लौट आएंगे। हार्दिक फिलहाल एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं। मेडिकल टीम ने उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट ध्यान रखने की सलाह दी है। 2022 टी20 विश्व कप के बाद, हार्दिक को सबसे छोटे प्रारूप में रोहित का उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का स्क्वॉड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब-उर-रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...