26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'बेईमानी के दाग के साथ नहीं रह सकता', केजरीवाल ने बताया किस...

‘बेईमानी के दाग के साथ नहीं रह सकता’, केजरीवाल ने बताया किस दिन छोड़ेंगे CM आवास

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना आधिकारिक निवास छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने रविवार को कहा कि वह 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले आगामी नवरात्रि के दौरान सीएम आवास को छोड़कर चले जाएंगे.

17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झूठे मामले में फंसाने के लिए बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि वो ‘बेईमानी के दाग’ के साथ नहीं रह सकते हैं.

बेईमान होता तो मुफ्त बिजली नहीं देता: केजरीवाल
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘मैं बेईमान होने का कलंक लेकर काम करना तो दूर, जी भी नहीं सकता, अगर मैं बेईमान होता, तो क्या मैं महिलाओं के लिए बिजली और बस यात्रा मुफ्त कर देता? क्या मैं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में सुधार करता?”

उत्पाद शुल्क नीति मामले में पांच महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा कि वह देश की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं, न कि सत्ता या पद के लालच में.

पूरी ईमानदारी से चलाई सरकार: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि बीते दस सालों में AAP ने दिल्ली में पूरी ईमानदारी से सरकार चलाई और लोगों को मुफ्त पानी और बिजली जैसी सुविधाएं दीं, उन्होंने दावा किया भाजपा इससे परेशान है.

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘इससे ​​परेशान होकर मोदी जी ने सोचा कि अगर उन्हें चुनाव जीतना है और आम आदमी पार्टी को हराना है, तो उन्हें हमारी ईमानदारी पर हमला करना चाहिए और इसलिए उन्होंने हमें झूठे मामले में फंसाया और जेल भेज दिया.’

बीजेपी के झूठे आरोपों से दुख होता है: केजरीवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि वह अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से आहत थे और उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों के दौरान केवल सम्मान कमाया है, पैसा नहीं. उन्होंने कहा, ‘मैं नेता नहीं हूं, मेरी चमड़ी मोटी नहीं है इससे मुझे फर्क पड़ता है, जब भाजपा के लोग कीचड़ उछालते हैं और मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो मुझे दुख होता है.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...