26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयताइवान युद्ध में मारे जाएंगे 10 हजार चीनी सैनिक, हर तरफ होंगी...

ताइवान युद्ध में मारे जाएंगे 10 हजार चीनी सैनिक, हर तरफ होंगी बस लाशें! रिपोर्ट में भविष्‍यवाणी

Published on

बीजिंग

क्‍या कभी आपने कल्‍पना की है कि अगर चीन और ताइवान का युद्ध हुआ तो दुनिया का क्‍या हाल होगा? आर्थिक महाशक्ति अमेरिका की मिलिट्री का क्‍या हश्र होगा? चीन और ताइवान के बीच अगस्‍त 2022 से ही तनाव इतना बढ़ गया है कि कब क्‍या हो जाए, कोई नहीं जानता। इस तनाव के बीच ही भविष्‍यवाणी की गई है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो फिर सबकुछ खत्‍म हो जाएगा। न अमेरिका की ताकत बचेगी और न ही चीन का रूतबा। ताइवान और जापान तो पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। इतनी मौतें होंगी कि गिनना मुश्किल हो जाएगा। ‘द फर्स्‍ट बैटल ऑफ द नेक्‍स्‍ट वॉर’ इस टाइटन से आई एक रिपोर्ट में इस तरह की कई डरावनी बातें की आशंका जताई गई है।

जापान और ताइवान तबाह हो जाएंगे
रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2026 में ताइवान पर हमला हजारों मौतों की वजह बनेगा। चीन, अमेरिका, ताइवान और जापान की सेनाओं के कई हजार सैनिक इस युद्ध में अपनी जान गवाएंगे। इस रिपोर्ट को अमेरिका के एक थिंक टैंक सेंटर फॉर स्‍ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्‍टडीज (CSIS) की तरफ से तैयार किया गया है। थिंक टैंक की तरफ से अमेरिका और एशिया की मिलिट्री और राजनेताओं के बीच एक संभावित संघर्ष पर आधारित एक वॉर गेम जैसी स्थिति को दर्शाया गया था। इसके बाद ही यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

रिपोर्ट की मानें तो ताइवान पर युद्ध की वजह से अजेय मानी जाने वाली अमेरिकी मिलिट्री के भी छक्‍के छूट जाएंगे। इसकी हालत भी उस चीनी सेना के जैसी होगी जो युद्ध में बुरी तरह से टूट चुकी है। इस युद्ध के अंत में कम से कम दो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर प्रशांत महासागर में डूब जाएंगे। जो चीनी नौसेना खुद पर इतना घमंड करती है, उसका भी कोई अस्तित्‍व नहीं बचेगा।

कैसे पूरी की गई प्रक्रिया
थिंक टैंक की मानें तो ताइवान युद्ध चीनी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के लिए काल साबित होगा। थिंक टैंक में बतौर प्रोजेक्‍ट लीडर जुड़े मार्क कैनसियान की मानें तो अभी तक ऐसे किसी वॉर गेम के बारे में किसी ने नहीं सोचा है जो अमेरिका और चीन के बीच संभावित युद्ध के बारे में बता सके। इस थिंक टैंक ने दो सवालों के आधार पर यह प्रक्रिया पूरी की है। जो पहला सवाल था, उसमें था कि क्‍या चीन कभी ताइवान पर हमला करेगा और जो दूसरा सवाल था, वह था कि अगर यह युद्ध होता है तो फिर क्‍या होगा?

अमेरिका के 3200 सैनिकों की मौत!
थिंक टैंक की मानें तो युद्ध की वजह से अमेरिका और जापान के दर्जन भर जहाज, सैंकड़ों एयरक्राफ्ट और हजारों सैनिक इस युद्ध पर कुर्बान हो जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर अमेरिका का महाशक्ति का दर्जा कई साल तक के लिए खो जाएगा। थिंक टैंक का कहना है कि तीन हफ्तों तक चलने वाले युद्ध में अमेरिका के करीब 3200 सैनिकों की मौत होगी। दो दशक तक चलने वाले अफगानिस्‍तान युद्ध में मारे गए सैनिकों की तुलना में यह संख्‍या आधी होगी।

चीनी सैनिक बनाए जाएंगे बंदी
चीन को भी इस युद्ध में काफी नुकसान होने वाला है। उसकी सेनाएं पूरी तरह से टूट जाएंगी और दस हजार सैनिकों को बंदी बना लिया जाएगा। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि ताइवान के साथ युद्ध में चीन के करीब 10,000 सैनिकों की मौत होगी। जबकि इस वॉर में उसक 155 फाइटर एयरक्राफ्ट और 138 बड़े जहाज खत्‍म हो जाएंगे।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...