14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यआंखों में पेचकस घोंपा, ब्लेड से गला रेता... तेलंगाना में 19 साल...

आंखों में पेचकस घोंपा, ब्लेड से गला रेता… तेलंगाना में 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या

Published on

हैदराबाद,

तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां विकाराबाद जिले में 19 साल की युवती की निर्ममता से हत्या कर दी गई. अज्ञात लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पहले युवती की आंखों में पेचकस से हमला किया गया, जिसके बाद ब्लेड से गला काट दिया.

यह घटना विकाराबाद जिले के परिगी मंडल के कालापुर गांव की है. 19 साल की युवती की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी. युवती का शव तालाब से बरामद किया गया है. पीड़िता का नाम जुट्टू सिरिशा है. उसकी आंखों में पेचकस से वार किया गया, जिसके बाद ब्लेड से उसका गला रेत दिया. युवती की मौत के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया.

शनिवार की रात घर से निकली थी युवती
जानकारी के मुताबिक, युवती शनिवार की रात करीब 11 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. हालांकि इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. जब गांव वालों ने कल्लापुर गांव के पास तालाब में युवती के शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है.

दिल्ली में भी सामने आया था ऐसा हत्याकांड
हाल ही में ऐसा ही मामला दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में भी सामने आया था. यहां 16 साल की लड़की की बीच सड़क पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. लड़की की पहचान साक्षी के रूप में हुई थी और ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस वारदात को साक्षी के ही दोस्त साहिल ने अंजाम दिया था.

इस घटना पर दिल्ली पुलिस ने कहा था कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे, लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है. हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं. अपराधी को पकड़ लिया गया है.

क्या था पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी, लेकिन उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. साक्षी जब एक बर्थडे में जा रही थी, इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते मे रोका और उस पर कई बार चाकू से हमला किया. इसके बाद साहिल ने पत्थर से साक्षी पर हमला कर दिया. इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया था.

Latest articles

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...