14.6 C
London
Sunday, April 12, 2026
Homeराज्य20 कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला... पंजाब के कपूरथला में...

20 कुत्तों ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला… पंजाब के कपूरथला में डराने वाली घटना

Published on

कपूरथला,

पंजाब के कपूरथला में बेहद डराने वाली घटना सामने आई है. यहां पशुओं को चराने ले गई महिलाओं पर 20 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इससे एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना कपूरथला के सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव पस्सन कदीम की है. यहां 15-20 आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोच-नोचकर मार डाला. वहीं एक अन्य महिला की हालत गंभीर है. कुत्तों ने महिला को इतनी बुरी तरह से नोचा कि उसके सिर में गहरा घाव हो गया.

गांव पस्सन कदीम के लोगों ने कहा कि गांव के पास झु​ग्गियों में रहने वाले केवल ठाकुर उर्फ राजू की 32 वर्षीय पत्नी राम परी देवी देर शाम अपने पशुओं को चराने के लिए लेकर गई थीं. उसी समय 15-20 आवारा कुत्तों ने परी देवी पर हमला कर दिया. कुत्तों ने महिला को इस कदर नोचा कि सिर में गहरे घाव हो गए. इस दौरान पिंकी देवी पत्नी जोगी मुनी पर भी कुत्तों ने हमला किया.

घायल महिला को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती
घायल महिला पिंकी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है. इस घटना की सूचना मिलने पर थाना कबीरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में भेज दिया है.

यहां के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कुत्तों का आतंक बना हुआ है. रात के समय घर से बाहर निकलने से गांव के लो डरने लगे हैं. बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पहले आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला था, जिसके बारे में पुलिस को भी कोई सूचना नहीं है.

Latest articles

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...

कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...