18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकाठमांडू बस हादसे में अब तक 27 की मौत, महाराष्ट्र से घूमने...

काठमांडू बस हादसे में अब तक 27 की मौत, महाराष्ट्र से घूमने नेपाल पहुंचा था 104 लोगों का ग्रुप

Published on

मुंबई,

नेपाल के तनहुं जिले के आइना पहाड़ा में दर्दनाक बस हादसा हो गया. एक भारतीय टूरिस्ट बस हाईवे से करीब 150 मीटर नीचे मार्स्यांगदी नदी में जा गिरी. हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी लोगों को रेस्क्यू किया गया है. बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 43 लोग सवार थे. टूरिस्ट बस पोखरा के रिसॉर्ट से काठमांडू की ओर जा रही थी. भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि पोखरा से काठमांडू जा रही एक भारतीय पर्यटक बस जिसमें 43 भारतीय सवार थे वह 150 मीटर नीचे नदी में गिर गई. बस का रजिस्ट्रेशन नंबर UP 53 FT 7623 था.

इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि नेपाल यात्रा पर गए सभी लोग महाराष्ट्र के भुसावल के धरनगांव इलाके के रहने वाले थे. वे पर्यटन के उद्देश्य से नेपाल गए थे. सभी लोग गोरखपुर से बसों के जरिए रवाना हुए थे.

उन्होंने कहा कि पोखरा से काठमांडू के लिए 3 बसें निकलीं. इनमें 104 लोग सवार थे. इन तीन बसों में से एक बस मर्स्यांगदी नदी में गिर गई. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. गिरीश महाजन ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार नेपाल के संबंधित अधिकारियों और दूतावास के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि भुसावल विधायक संजय सावकारे और भाजपा जिला अध्यक्ष अमोल जावले नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं. वे नेपाल में जाकर व्यवस्थाएं संभाल लेंगे.

सशस्त्र पुलिस बल (APF) के डिप्टी एसपी शैलेंद्र थापा ने बताया कि दुर्घटना स्थल से 27 शव बरामद किए गए हैं. जबकि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक नेपाल सेना का एक MI 17 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए एक मेडिकल टीम के साथ तनहुं जिले के अंबू खैरेनी में दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है.

पोखरा के गंडकी प्रांत पुलिस ऑफिस की ओर से कहा गया है कि हादसे में बचाए गए लोगों में से कई लोग बोलने की हालत में हैं. पहाड़ी इलाकों के कारण नेपाल की नदियां आम तौर पर तेज़ बहती हैं. पिछले कुछ दिनों में भारी मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं. जिससे मलबे को देखना और भी मुश्किल हो गया है.

 

Latest articles

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...