13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपाल3,419 करोड़ का बिजली बिल, देखकर बहू का बढ़ गया बीपी, ससुर...

3,419 करोड़ का बिजली बिल, देखकर बहू का बढ़ गया बीपी, ससुर पहुंच गए अस्पताल

Published on

ग्वालियर,

अगर आपका बिजली बिल हजारों लाखों में नहीं करोड़ों रुपये में नहीं, बल्कि अरबों रुपये में आ जाए तो सोचिए आपकी क्या हालत होगी. कुछ ऐसा ही हुआ मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जहां 3,419 करोड़ रुपये का बिजली बिल देखकर ही ससुर और बहू को सदमा लग गया. बुजुर्ग ससुर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.ये हैरान कर देने वाला मामला ग्वालियर के पॉश इलाके शिव बिहार कॉलोनी का है, जहां प्रियंका गुप्ता का घर है. प्रियंका गृहणी हैं और उनके पति संजीव कनकने पेशे से वकील हैं.

संजीव बताते हैं इस बार उनका बिजली का बिल 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार रुपये का आया, जिसे देखकर उनकी पत्नी प्रियंका का बीपी बढ़ गया. उनके पिता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जो हार्ट पेशेंट हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

हालांकि बिजली विभाग के तमाम चक्कर काटने के बाद संजीव ने राहत की सांस ली, क्योंकि उनका बिल बिजली कंपनी ने संशोधित कर दिया है और अब महज 1300 रुपये का है. इस गलती को लेकर बिजली कंपनी के महाप्रबंधक का कहना है कि ये मानवीय भूल है और सबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है.

वहीं उपभोक्ता पक्ष का तर्क है कि बिजली कंपनी की इस खामी के पीछे की वजह अस्थाई कनेक्शनों को स्थाई नहीं करना है. इसी वजह से मकान खरीदे जाने के दो साल से ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी मजबूरन कमर्शियल रेट पर बिजली का बिल देना पड़ रहा है. कुल मिलाकर मध्य प्रदेश में बिजली कंपनी की मनमानी से लोग खासे परेशान हैं.

कहीं लोग पॉवर कट की समस्या से दो-चार हो रहे हैं तो कहीं बढ़े हुए बिजली बिल उन्हें मुसीबत में डाल रहे हैं. ऐसे में देखने वाली बात यह है कि बिजली कंपनी की मनमानी से लोगों को कब तक राहत मिल पाएगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कर्ज के तनाव में युवक ने खाया सल्फास, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के मंगलवारा थाना इलाके में कर्ज के बोझ और तकादेदारों की कथित...

रायसेन के सेहतगंज टोल प्लाजा के पास दो बसों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत, राष्ट्रीय कवि सहित 3 यात्रियों की मौत

भोपाल। रायसेन जिले के खरबई थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास...