12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपरमाणु हथियारों से लैस 5 देशों ने बुलाई अहम बैठक, तनातनी के...

परमाणु हथियारों से लैस 5 देशों ने बुलाई अहम बैठक, तनातनी के बीच रूसी मंत्री ने किया खुलासा, एटमी युद्ध का खतरा?

Published on

मॉस्को

दुनिया के पांच परमाणु हथियार संपन्न देशों का ग्रुप अमेरिका के न्यूयॉर्क में बैठक करने जा रहा है।पांच देशों के इस गुट की ये बैठक अगले दो सप्ताह में हो सकती है। रूस की मीडिया ने गुरुवार को उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव के हवाले से ये दावा किया है। हालांकि रयाबकोव ने इस बैठक की किसी सटीक तारीख की जानकारी नहीं दी है और ना ही ये बताया कि बैठक में किस स्तर के अधिकारी भाग लेंगे।

यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत के बाद से रूस और पश्चिम के बीच परमाणु तनाव में उल्लेखनीय वृद्धि के चलते यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को एक मंच पर ला सकती है। ये सभी परमाणु-सशस्त्र देश हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी मेंबर हैं।

रूस ने परमाणु हथियारों पर बदला है रुख
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने ही अपने देश के परमाणु सिद्धांत में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि रूस मॉस्को उन परिदृश्यों की सूची का विस्तार कर रहा है जो उसे परमाणु हथियार दागने पर विचार करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

जनवरी 2022 में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का फैसला लिया था। पुतिन के यूक्रेन में सेना भेजने से कुछ हफ्ते पहले ‘न्यूक्लियर फाइव’ ने संयुक्त बयान जारी कर कहा था कि वे परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध से बचने और रणनीतिक जोखिमों को कम करने को प्राथमिकता देते हैं। बयान में उन्होंने कहा था कि परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2002 में जंग छिड़ने के बाद से ही पश्चिमी देशों की टेंशन कम नहीं हो रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आक्रामक रुख ना सिर्फ पश्चिमी देशों बल्कि दुनिया की चिंता बढ़ाता रहा है। इसी साल सितंबर भी पुतिन ने पश्चिम देशों को परमाणु हमले की चेतावनी दी थी

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...