10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलेबनान में इजरायल के 8 सैनिकों की मौत, हिजबुल्लाह के सैकड़ों लड़ाके...

लेबनान में इजरायल के 8 सैनिकों की मौत, हिजबुल्लाह के सैकड़ों लड़ाके भी मारे गए, भीषण युद्ध जारी

Published on

यरूशलेम

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि बुधवार को लेबनान में युद्ध अभियानों में आठ सैनिक शहीद हुए हैं। यह हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के लिए सीमा पार करने के बाद से इजरायली सेना को पहला नुकसान है। आज ही इजरायली सेना ने बताया था कि उसके एक कैप्टन ईटन इत्जाक सैन्य कार्रवाई के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। आईडीएफ ने पहले इसे लेबनान के जमीनी अभियानों में पहला नुकसान बताया था। हालांकि, बाद में शहीद हुए सैनिकों की संख्या को अपडेट कर दिया गया।

इजरायली सेना ने क्या कहा
आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि लेबनान में सैन्य कार्रवाई के दौरान सात और सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। सेना ने कहा, “कैप्टन ईटन इत्ज़ाक ओस्टर, उम्र 22 वर्ष… लेबनान में युद्ध के दौरान मारे गए।” एक सैन्य वेबसाइट ने बताया कि ओस्टर बुधवार को हुए अभियान के दौरान शहीद हुए थे। हालांकि, उनकी मौत से जुड़ा कोई और विवरण नहीं दिया गया।

हिजबुल्लाह ने टैंकों को नष्ट करने का किया दावा
इस बीच हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इजरायली सेना के तीन टैंकों को नष्ट कर दिया है और दर्जनों सैनिकों को मार गिराया है। लेबनानी मिलिशिया ने यह भी कहा कि उसके लड़ाके इजरायली सैनिकों के साथ भिड़ रहे हैं। समूह ने पहले यह भी दावा किया था कि उसने इजरायली सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है, जब वे उत्तर-पूर्व में सीमावर्ती गांव अडेसेह में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

हिजबुल्लाह ने इजरायल को धमकाया
लेबनान की राजधानी बेरूत में छिपे हिजबुल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ ने मीडिया से कहा, “यह टकराव की शुरुआत मात्र है।” उन्होंने हिजबुल्लाह के लड़ाकों का जिक्र करते हुए कहा, दक्षिण में प्रतिरोध अपने उच्चतम स्तर पर है।” लेबनानी सेना ने यह भी कहा कि इजरायली सेना ने दोनों देशों के बीच सीमा रेखा का कुछ समय के लिए उल्लंघन किया था।

लेबनानी सेना ने भी जारी किया बयान
एक्स पर कहा गया कि “इजरायली दुश्मन सेना ने दो क्षेत्रों में लेबनानी क्षेत्र में लगभग 400 मीटर (गज) तक ब्लू लाइन का उल्लंघन किया, फिर कुछ समय बाद वापस चले गए।” बुधवार की शुरुआत में, इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई अन्य क्षेत्रों को खाली करने का आदेश दिया है और निवासियों को दक्षिण लेबनान में 20 से अधिक गांवों और कस्बों को छोड़ने के लिए कहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...