15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'80 हराओ बीजेपी हटाओ'... अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, बीजेपी पर...

’80 हराओ बीजेपी हटाओ’… अखिलेश यादव ने दिया नया नारा, बीजेपी पर साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं. एक तरफ बीजेपी इस बार यूपी में सभी 80 सीटों को जीतने का दावा कर रही है तो वहीं विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भगवा पार्टी को सत्ता से हटाने का प्लान बना रही हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी को हराओ और उन्होंने नारा दिया, “80 हराओ, बीजेपी हटाओ”.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘बदतर’ होती जा रही है. यादव ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “पुलिस सत्ताधारी सांसद के खिलाफ केस दर्ज कर रही है. पुलिसकर्मी चांदी की लूट में शामिल थे. थाने से चोरी का सामान बरामद हो रहा है. क्या डबल इंजन वाली सरकार है भाजपा की! #अस्सी_हराओ_बीजेपी_हटाओ”.

दरअसल, वह स्पष्ट रूप से बीजेपी कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर कथित रूप से हमला करने और एक पुलिसकर्मी के घर पर चांदी की बरामदगी के खिलाफ केस दर्ज करने का जिक्र कर रहे थे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं. सपा ने 2019 में केवल पांच सीटें जीती थीं और उनमें से दो – रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में बीजेपी से हार गई थी. अखिलेश ने कहा, “बीजेपी सरकार में ‘यूपी ईज ऑफ डूइंग’ का मतलब हत्या, बलात्कार, लूट और भ्रष्टाचार है. क्या इन्वेस्टर समिट में देशी पिस्टल की आपूर्ति और निर्माण के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे? क्या कौशल विकास के तहत अपराध प्रदान करने की ट्रेनिंग दी जा रही है?”उन्होंने कहा, “व्यापारियों को सुरक्षा और सुविधाएं मुहैया कराने के बजाय उनसे जबरन वसूली और फिरौती की आजादी है.”

सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी के शासन में भ्रष्टाचार पनपा है. उन्होंने पूछा, “मुख्यमंत्री को यह क्यों नहीं दिखाई दे रहा है कि उनकी नाक के नीचे क्या हो रहा है? क्या उच्च स्तर पर कोई संलिप्तता है? मुख्यमंत्री को अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा याद क्यों नहीं आ रहा है?”

2024 के आम चुनाव में सपा की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में 80 सीटें जीतने के दावों को छोड़ दें, केवल एक लोकसभा सीट, वाराणसी जीतें. अगर आपकी पार्टी ऐसा करती है, मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा और राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दूंगा.”

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...