11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यसड़क पर चलते-चलते गिरा युवक, पल भर में चली गई जान

सड़क पर चलते-चलते गिरा युवक, पल भर में चली गई जान

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की छींक आने से मौत हो गई। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र किदवई नगर में रहने वाले एक युवक का सीसीटीवी वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें चार युवक अपने घर जाते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान एक युवक को छींक आती है और बेहोशी छाने पर अपने एक दोस्त के कंधे पर हाथ रखते हुए गिर जाता है। इसके बाद दोस्त साथी युवक को अस्पताल ले जाते है, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि युवक को सीने में हल्का सा दर्द था और पास के एक डॉक्टर से दर्द की दवाई लेकर आया था। वह रात 11 बजे दोस्तों के साथ घर वापस जा रहा था। इसी दौरान छींक आने पर जमीन पर गिर पड़ा। सीसीटीवी के मुताबिक दोस्तों ने युवक के हाथ पैर रगड़ने शुरू किए। हालांकि युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू किया, आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए। लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि छींक के साथ उसे हार्ट अटैक पड़ा था।

डॉक्टर ने दी राय
IMA के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर तनुराज सिंह की ने बताया की ऐसे मामलो में व्यक्ति का वीपी लो रहता है या पल्स धीमी रहती है। अगर ऐसा हादसा हो जाए तो उसे एक स्थान पर लिटाकर पैर ऊपर की ओर कर दें और सीने पर झलके हाथ से प्रेशर से दबाएं, फिर किसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास ले जाए। वहीं सीने में हल्का दर्द हो तो अच्छे फिजिशियन

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...