8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यराहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य ठाकरे, क्या उद्धव...

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य ठाकरे, क्या उद्धव भी होंगे शामिल?

Published on

नई दिल्ली

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे हिंगोली के कलमनुरी में शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की। भारत जोड़ो यात्रा दिन में पड़ोसी नांदेड़ जिले से यहां पहुंची। आदित्य ठाकरे पार्टी के सहकर्मी अंबादास दानवे और पूर्व विधायक सचिन अहीर के साथ यात्रा में शामिल हुए। दवे राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता हैं।

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल के साथ पदयात्रा की। यात्रा का आज 65वां दिन था। राहुल और आदित्य ने पदयात्रा के दौरान मार्ग में एकत्र लोगों का अभिवादन किया। यात्रा में शामिल लोगों पर नांदेड़ में अर्धापुर तालुका के सेनी गांव में फूल बरसाये गए, जिसके बाद यात्रा चोरम्बा फाटा पर हिंगोली जिले में प्रवेश कर गई। यात्रा के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी न्योता गया है, लेकिन वो इसे ज्वाइन करते हैं या नहीं यह अभी तक साफ नहीं हुआ है।

यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों का एक समूह हिंगोली पहुंचा था, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। वे अपने साथ एक हाथी भी लाए थे। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने यात्रा के समर्थन में और पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ लागू करने की मांग करते हुए नारे लगाए।

पूर्व सैनिक साहेबराव होणे ने कहा, ‘हमें लगता है कि कांग्रेस इस मांग को पूरा कर सकती है।” राहुल ने यात्रा के मार्ग में खड़े लोगों से बातचीत भी की। गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने यात्रा में हिस्सा लिया था।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...