8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeआम आदमी पार्टी या बीजेपी, जाने किसकी कुंडली लग रही है दिल्ली...

आम आदमी पार्टी या बीजेपी, जाने किसकी कुंडली लग रही है दिल्ली विधानसभा चुनावों में मजबूत?

Published on

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। चुनाव की तारीख नज़दीक आते-आते दिल्ली विधानसभा में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की स्थापना कुंडली हम 1 फरवरी 1992 की लेते हैं जब संविधान के 69 वें संशोधन के बाद यहाँ विधायिका की स्थापना को मंज़ूरी मिली थी। दिल्ली राज्य की कुंडली (1 फरवरी 1992, मध्य रात्रि) को तुला लग्न की बनती है। तुला लग्न की इस कुंडली में चन्द्रमा की महादशा में शुक्र का अंतर सितम्बर 2023 से मई 2025 तक है।

चन्द्रमा और शुक्र दोनों स्त्री कारक ग्रह हैं, जिस कारण से तीनों राष्ट्रीय पार्टियां आप, बीजेपी और कांग्रेस महिला वोटरों को लुभाने में चुनाव प्रचार के शुरुआती दिनों से लगी हुई हैं। वर्तमान में चन्द्रमा में शुक्र की अंतर और बुध की प्रत्यंतर दशा 10 जनवरी से 7 अप्रैल तक दिल्ली राज्य की तुला लग्न की कुंडली में चल रही है। जिसमे एक दिलचस्प चुनाव परिणाम आने के संकेत हैं। प्रत्यन्तर्दशा नाथ बुध का सिंहासन के चतुर्थ भाव में होकर योगकारक शनि और लाभेश सूर्य से युति करना राज्य की सत्ताधारी पार्टी के लिए शुभ है। किन्तु प्रदेश के कुछ बड़े नेता अप्रत्याशित चुनाव नतीजों से झटका भी खा सकते हैं।

बुध-राहु के प्रभाव में है बीजेपी
दिल्ली विधानसभा चुनावों में वर्ष 2020 में 38% से कुछ अधिक मत हासिल करने के बावजूद भाजपा को अपनी प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की 62 सीटों के मुकाबले केवल 8 सीट प्राप्त हुई थी। पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी बीजेपी से 15% अधिक मत हासिल कर बम्पर सीटें जीतने में कामयाब हो गयी थी। बीजेपी ने इस बार लोकलुभावन चुनावी वादे कर आम आदमी पार्टी को उसी की पिच पर एक मजबूत चुनौती दी है।

बीजेपी की मिथुन लग्न की कुंडली (6 अप्रैल 1980, सुबह 11 बजकर 45 मिनट दिल्ली) की है। वर्तमान में चन्द्रमा में बुध की अंतर और राहु की प्रत्यंतर दशा 1 दिसंबर 2024 से 17 फरवरी 2025 तक चल रही है। चन्द्रमा प्रतियोगिता और विवाद के छठे भाव में नीच का है किन्तु अपने राशि स्वामी मंगल से दृष्ट होकर एक अच्छे नीचभंग योग में सम्मिलित है। बुध का नवम भाव में केतु से युत होना कपटी योग का निर्माण कर रहा है जो की बीजेपी के लिए कुछ अशुभ है। प्रत्यंतर दशानाथ राहु के प्रभाव के चलते बीजेपी की चुनाव रणनीति कुछ कमज़ोर पड़ सकती है।

आम आदमी पार्टी को फिर मिल सकता है महिला वोटरों का साथ
आम आदमी पार्टी (आप) की कुंडली 26 नवंबर 2012 को दोपहर 12 बजे दिल्ली में मकर लग्न के उदय होने के समय की है। मकर लग्न की इस कुंडली में राज सत्ता के दशम भाव में शनि, शुक्र और बुध का बड़ा राजयोग बना हुआ है जिसके कारण यह पार्टी पहले दिल्ली और बाद में पंजाब जैसे प्रदेशों में सत्ता में आकर एक राष्ट्रीय दल के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हो सकी है। किन्तु ‘आप’ की मकर लग्न की स्थापना कुंडली में हानि और कारावास के बाहरवें घर में मंगल बैठे हुए हैं, जो कि ज्योतिष के शास्त्रीय ग्रन्थ बृहत् यवन जातक के अनुसार ‘बंधन योग’ यानि कारावास के योग का सृजन करते हैं। यही वजह है कि, पिछले दो वर्षों में इस पार्टी के कई बड़े नेता जैसे संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथाकथित शराब घोटाले में जेल जा चुके हैं।

आम आदमी पार्टी की मकर लग्न की कुंडली में शुक्र में शनि की परिवर्तनकारी विंशोत्तरी दशा चल रही है जिसमें अब स्त्री कारक ग्रह चन्द्रमा का प्रत्यंतर 17 जनवरी से शुरू हो चुका है। चन्द्रमा सप्तमेश होकर योगकारक शनि, पंचमेश शुक्र तथा नवमेश बुध से दृष्ट है, जिसके चलते आम आदमी पार्टी को महिला मतदाताओं का प्यार अपने विरोधियों की तुलना में अधिक मिल सकता है। और वह इससे लाभ की स्थिति में रह सकते हैं।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...