10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यAAP को 1 सीट भी नहीं आने वाली... वीरमगाम में वोट डालने...

AAP को 1 सीट भी नहीं आने वाली… वीरमगाम में वोट डालने के बाद खुलकर बोले हार्दिक पटेल

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए कई दिग्गजों ने अपना वोट डाला। वीरमगाम से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार हार्दिक पटेल भी वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की राज्य में 150 सीटें आएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई त्रिकोणीय मुकाबला नहीं है। उन्होंने अपनी जीत को लेकर भी कहा कि आप के तो प्रत्याशी को कोई जानता तक नहीं, जीतेगा कहां से। उन्होंने आप को गुजरात चुनाव की लड़ाई से बाहर बताते हुए दावा किया कि आप की एक भी सीट आ जाए तो बड़ी बात है। हार्दिक पटेल ने चंद्रनगर प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ 264 पर वोट डाला। वोटिंग के बाद से बात करते हुए पटेल ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद सुरक्षा और सुशासन के मॉडल को और मजबूत किया जाएगा।

‘गुजरात चुनाव सामान्य नहीं’
पाटीदार आंदोलन से निकले नेता हार्दिक पटेल ने कहा, ‘गुजरात के लोग विकास के लिए मतदान करेंगे। देश और दुनिया में सुरक्षा और सुशासन का एक मॉडल उभरा है। यह मॉडल आने वाले दिनों में और मजबूत होगा। पीएम मोदी कहते हैं कि यह चुनाव सामान्य नहीं है।’

’20 साल का भविष्य होगा तय’
यह कहते हुए कि ये चुनाव अगले 20 वर्षों में गुजरात का भविष्य तय करेंगे, भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि लोग उनकी पार्टी के पक्ष में वोट डाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह चुनाव गुजरात के अगले 20 साल का भविष्य तय करेगा। एक-एक वोट बीजेपी के पक्ष में जा रहा है। हम 150 सीटों के साथ और बड़े अंतर से सरकार बनाएंगे। लोग बीजेपी पर भरोसा करते हैं।’

‘वीरमगाम से कौन है आप का प्रत्याशी?’
हार्दिक पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी कौन है लोगों को यह तक नहीं पता है। उन्होंने खुद के बारे में इशारा करते हुए कहा कि वीरमगाम में सिर्फ एक ही प्रत्याशी का नाम लोग जानते हैं वह बीजेपी में है। आम आदमी पार्टी को लड़ाई से बाहर बताते हुए हार्दिक ने कहा कि AAP की एक सीट भी आ जाए तो बड़ी बात है। मैं जीत रहा हूं। उन्होंने कहा कि वीरमगाम को जिला बनाने की पहल करेंगे। यहां विकास करेंगे और जिन इलाकों में पानी नहीं, वहां पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा।

हार्दिक पटेल ने की वोट डालने की अपील
इससे पहले हार्दिक ने लोगों से विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के विकास के लिए काम किया है। पटेल ने कहा, ‘मैं सभी से मतदान करने की अपील करता हूं। बीजेपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखी है और गुजरात के विकास के लिए काम किया है। मैं चाहता हूं कि सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें। हमें मतदान करने के लिए अपनी शक्ति का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता है।’

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...