13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यशाहरुख खान से अफेयर, फिर 'मुस्कान' ने प्रेमी संग मिलकर पति को...

शाहरुख खान से अफेयर, फिर ‘मुस्कान’ ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, हिल देगा मुंबई का मेरठ जैसा केस

Published on

मुंबई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। उसके टुकड़े किए और एक ड्रम में इन टुकड़ों को डालकर सीमेंट घोलकर डाल दी। यह केस खुला तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। मुंबई में भी ऐसा ही केस सामने आया है। गोरेगांव ईस्ट में 36 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में पलिस ने उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

किसी के दरवाजा नॉक करने की कही बात
15 मार्च को चंद्रशेखर चौहान (36 वर्ष) अपने घर में मृत पाए गए थे। उनका घर गोरेगांव के बनजारीपाड़ा में है। उनकी पत्नी, रंजू ने पुलिस को बताया कि उसने आखिरी बार अपने पति को रात 1.30 बजे देखा था। उस समय वह सोने जा रही थी। रंजू ने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोई आधी रात को उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा था। उसके पति यह देखने के लिए बाहर गए थे कि कौन है।

पुलिस के सामने गढ़ी कहानी
रंजू ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 5.45 बजे उठी और अपनी दिनचर्या में लग गई। उसने देखा कि उसके पति पास में सो रहे हैं। लेकिन, उस दिन उसके पति नहीं उठे। इसके बाद उसने अपने देवर को फोन किया, जो दादर में रहता है। उसके देवर को कुछ गड़बड़ लगी और उसने दिंडोशी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने चौहान के गले पर गला घोंटने के निशान पाए।

शाहरुख नाम के शख्स का आया नाम
जांच के दौरान, पुलिस को रंजू की कहानी में कुछ झोल नजर आए। पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ। इसलिए पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके फोन रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को पता चला कि उसने रात में कई लोगों को फोन किया था। कुछ कॉल तो कई मिनट तक चली थीं। इनमें से एक नंबर शाहरुख नाम के व्यक्ति का था, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था।

इस तरह पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड से किया खुलासा
इसके बाद पुलिस ने शाहरुख के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जिन पर उसने बार-बार कॉल की थी। उनमें से एक नंबर मोइनुद्दीन खान (20 वर्ष) का था। पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया। खान ने मान लिया कि वह, शाहरुख और एक अन्य साथी हत्या में शामिल थे। पुलिस को पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे। वे चौहान से छुटकारा पाना चाहते थे, क्योंकि वह शराबी था।

चंद्रशेखर से चाहते थे छुटकारा
पुलिस के अनुसार, रंजू और शाहरुख का अफेयर चल रहा था। वे दोनों चंद्रशेखर चौहान से परेशान थे, क्योंकि वह शराब बहुत पीते थे। इसलिए उन्होंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। रंजू और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रही है। इस मामले में पुलिस ने IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...