9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेल'पुरस्कारों से घिन आने लगी है...', अब विनेश फोगाट ने किया खेल...

‘पुरस्कारों से घिन आने लगी है…’, अब विनेश फोगाट ने किया खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

रेसलर बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी पदक लौटाने को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वह अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस करने जा रही हैं. विनेश ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हैं. इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत-बहुत धन्यवाद.

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखे खत में कहा कि साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है. देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिए मजबूर होना पड़ा, हय सब सारे देस को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं तो आप तक यह भी मामला पहुंचा होगा. प्रधानमंत्री जी, मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले एक साल से जिस हाल में हूं, यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं.

विनेश ने कहा कि कुश्ती की महिला पलवानों ने पिछले कुछ सालों में जो कुछ भोगा है. उससे समझ आता ही होगा कि हम कितना घुट-घुटकर जी रही हैं. अब साक्षी ने भी संन्यास ले लिया है, जो शोषणकर्ता है उसने भी अपना दबदबा रहने की मुनादी कर दी है. यहां तक कि उसने बहुत भौंडे तरीके से नारे भी लगवाए हैं.

फोगाट ने कहा कि आप अपनी जिंदगी के सिर्फ पांच मिनट निकालकर उस आदमी के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए, आपको पता लग जाएगा कि उसने क्या-किया किया है. उसने महिला पहलवानों को मंथरा बताया है, महिला पहलवानों को असहज कर देने की बात सरेआम टीवी पर कबूली है और हम महिलाओं को जलील करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है. उससे ज्यादा गंभीर ये है कि उसने कितनी महिला पहलवानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है. यह बहुत भयावह है.

उन्होंने कहा कि कई बार इन सारे घटनाक्रमों को भूल जाने का प्रयास भी किया. लेकिन इतना आसान नहीं है. सर, जब मैं आपसे मिली तो यह सब आपको भी बतायआ था. हम न्याय के लिए एक साल से सड़कों पर घिसड़ रहे हैं. कोई हमारी सुध नहीं ले रहा. हमारे मेडलों और अवॉर्डों को 15 रुपये का बताया जा रहा है. लेकिन ये मेडल हमें हमारी जान से भी प्यारे हैं. जब हमने देश के लिए मेडल जीते थे तो सारे देश ने हमें अपना गौरव बताया था. अब जब अपने न्याय के लिए आवाज उटाई है तो हमें देशद्रोही बताया जा रहा है.

विनेश ने कहा कि बजरंग ने किस हालत में अपना पद्मश्री वापस लौटाने का फैसला लिया होगा, मुझे नहीं पता. पर मैं उसकी वो फोटो देखकर अंदर ही अंदर घुट रही हूं. असके बाद अब मुझे भी अपने पुरस्कारों से घिन आने लगी है. जब ये पुरस्कर मुझे मिले थे तो मेरी मां ने हमारे पड़ोस में मिठाई बांटी थी और मेरी काकी-ताइयों को बताया था कि विनेश की टीवी में खबर आई है, उसे देखना.

उन्होंने कहा कि कई बार ये सोचकर घबरा जाती हूं कि अब जब मेरी काकी-ताई टीवी में हमारी हालत देखती होंगी तो वह मेरी मां को क्या कहती होंगी? भारत की कोई मां नहीं चाहेगी कि उसकी बेटी की ये हालत हो. अब मैं पुरस्कार लेती उस विनेश की छवि से छुटकारा पाना चाहती हूं, क्योंकि वह सपना था और जो अब हमारे साथ हो रहा है वह हकीकत. मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था जिनका अब मेरी जिंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है. हर महिला सम्मान से जिंदगी जीना चाहती है. इसलिए प्रधानमंत्री सर, मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड आपको वापस करना चाहती हूं ताकि सम्मान से जीने की राह में ये पुरस्कार हमारे ऊपर बोझ न बन सकें.

विनेश फोगाट को 2016 में अर्जुन अवॉर्ड जबकि 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला था. खेल रत्न भारत में किसी भी खिलाड़ी को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है.बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह की जीत के कुछ ही घंटों के भीतर रेसलर साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. उसके एक दिन बाद बजरंग पूनिया ने भी संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के विरोध में अपना पद्मश्री लौटा दिया था. उन्होंने बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास के सामने फुटपाथ पर अपना मेडल रख दिया था

कब विनेश को मिले थे अवॉर्ड?
विनेश फोगाट को 2016 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था। उसके बाद 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला। खेल रत्न भारत में खिलाड़ी को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। अवॉर्ड लेने के समय विनेश चोटिल थीं। वह व्हीलचेयर पर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं।

विनेश फोगाट की उपलब्धि
29 साल की विनेश के पास ओलिंपिक मेडल नहीं है। लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह दो ब्रॉज जीत चुकीं हैं। एशियन चैंपियनशिप में एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी तीन गोल्ड मेडल हैं। विनेश गीता और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं। रियो ओलिंपिक में विनेश को मेडल का बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन घुटने की इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...