22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeभोपालMP : रेप के बाद अस्पतालों के चक्कर काटती रही युवती, 5.5...

MP : रेप के बाद अस्पतालों के चक्कर काटती रही युवती, 5.5 घंटे तक साथ में घूमाते रही महिला पुलिसकर्मी

Published on

इंदौर

दुष्कर्म की पीड़ा झेल रही महिला को न्याय की उम्मीद में अस्पताल पहुंचने पर भी राहत नहीं मिली। सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्था के चलते उसे साढ़े पांच घंटे तक इधर-उधर भटकना पड़ा, तब जाकर उसका मेडिकल संभव हो पाया। दरअसल, मंगलवार सुबह खुड़ैल थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाने के बाद पीड़िता को महिला पुलिसकर्मी के साथ सुबह 9:30 बजे पीसी सेठी अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां कोई ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं था। आन-कॉल महिला डॉक्टर भी अनुपस्थित थी। इसके बाद उसे एमटीएच अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां भी उसे लौटा दिया गया।

हताश हो गई पीड़िता
पीड़िता करीब 1 बजे दोबारा पीसी सेठी अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर दोपहर 2:30 बजे आएंगे। आखिरकार तीन बजे महिला का मेडिकल किया गया। इस दौरान पीड़िता इतनी हताश हो गई कि उसने कह दिया कि शायद मामला दर्ज न कराना ही बेहतर होता।

पहले भी हो चुकी है लापरवाही
सरकारी अस्पतालों की यह अव्यवस्था कोई नया नहीं है। फरवरी 2024 में भी एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल के लिए दो दिन तक भटकना पड़ा था। पीसी सेठी अस्पताल से यह कहकर एमटीएच अस्पताल भेज दिया गया था कि सोनोग्राफी के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। घंटों इंतजार के बाद भी समाधान नहीं निकला और अंततः मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

अवकाश पर थीं डॉक्टर
पीसी सेठी अस्पताल के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने बताया कि अस्पताल में केवल पांच महिला चिकित्सक हैं, जिनमें से दो अवकाश पर थीं, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। हमने डॉक्टरों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने कहा कि पीसी सेठी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के कारण मेडिकल में देरी हुई। पीजी की तैयारी के चलते कई डॉक्टर सेवा से हट गए हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...