13.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाक में तनातनी के बीच कराची पोर्ट पहुंचा तुर्की का युद्धपोत, पाकिस्तानी...

भारत-पाक में तनातनी के बीच कराची पोर्ट पहुंचा तुर्की का युद्धपोत, पाकिस्तानी नेवी ने किया स्वागत, क्या है मकसद!

Published on

इस्लामाबाद

तुर्की की नेवी का जंगी जहाज (युद्धपोत) टीसीजी बुयुकडा पाकिस्तान पहुंचा है। पाकिस्तान नेवी ने रविवार को अपने बयान में कहा है कि कराची पोर्ट पर तुर्की का जहाज आया है। पाकिस्तान ने इसे तुर्की के साथ समुद्री सहयोग मजबूत करने की दिशा में अहम कदम कहा है। तुर्की का ये युद्धपोत ऐसे समय पर कराची आया है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हाल ही में तुर्की से पाकिस्तान को हथियारों भेजे जाने का दावा भी कुछ रिपोर्ट में किया गया था। हालांकि तुर्की ने इन खबरों का खंडन करते हुए साफ किया कि उसका विमान केवल ईंधन भरने के लिए पाकिस्तान में रुका था, इसे हथियार आपूर्ति जैसी चीजों से जोड़ना गलत है।

पाकिस्तान नौसेना के महानिदेशालय जनसंपर्क (DGPR) के अनुसार, कराची बंदरगाह पर पहुंचने पर तुर्की नौसैनिक जहाज का पाक नौसेना के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बयान में बताया गया है कि टीसीजी बुयुकाडा कुछ दिन कराची पोर्ट पर रहेगा। यहां जहाज के क्रू मेंबर पाकिस्तान नौसेना के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे। इससे दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समझ बढ़ेगी और सहयोग मजबूत होगा।

तुर्की-पाकिस्तान के रक्षा संबंध
तुर्की और पाकिस्तान ने हालिया वर्षों में अपने रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। तुर्की की रक्षा कंपनियां पाकिस्तान की पनडुब्बियों को बेहतर बनाने में मदद कर रही हैं। तुर्की से पाकिस्तान को ड्रोन जैसे सैन्य उपकरण भी मिल रहे हैं। दोनों देश मिलकर सैन्य अभ्यास भी करते रहते हैं। हाल ही में दोनों देशों ने अतातुर्क-XIII नाम से साझा सैन्य अभ्यास किया था। इसमें दोनों देशों की स्पेशल फोर्स ने हिस्सा लिया था।

तुर्की और पाकिस्तान में सैन्य सहयोग नया नहीं है लेकिन टीसीजी बुयुकडा का आना ऐसे समय में हुआ है, जब पाकिस्तान और भारत के बीच पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे पर तनाव है। भारत ने इस हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है। हालांकि इस्लामाबाद ने इससे इनकार किया है लेकिन इस घटना के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद निचले स्तर पर हैं। ऐसे में तुर्की के जहाज के कराची में आने ने भारत का ध्यान खींचा है।

पहलगाम हमले के बाद नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की घटनाएं बढ़ गई हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे के नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे के लिए हवाई स्पेस बंद कर दिया है और व्यापार भी पूरी तरह रोक दिया है। पाकिस्तान और भारत दोनों ने अपनी सैन्य ताकत दिखाने के लिए कुछ टेस्ट और अभ्यास भी किए हैं।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...