15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खा रहा था शख्स, दो निहंगों...

अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खा रहा था शख्स, दो निहंगों ने कर दी हत्या

Published on

अमृतसर,

अमृतसर में दो निहंग सिखों ने स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खाने के आरोप में एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी. ये हत्या हरमंदिर साहिब के पास बाजार क्षेत्र में किया गया था. ये पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई.घटना को लेकर सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था तभी दो निहंग सिखों ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया. मारे गए पीड़ित के परिवार के अनुसार, व्यक्ति जलियांवाला बाग के पास सड़क पार कर रहा था, जब दोनों ने उस पर हमला किया और वहां से भाग गए.

रिपोर्ट के मुताबिक उस व्यक्ति की हत्या सीने में खंजर घोंप कर की गई. घायल होने पर उसे पूरी रात बाजार क्षेत्र में खून से लथपथ छोड़ दिया गया था. मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह के रूप में हुई है और थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस आयुक्त अरुण पाल सिंह ने बताया कि घटना श्री हरमंदिर साहिब के पास हुई, जहां दो निहंग सिखों की ओर से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मारा गया व्यक्ति शराब पी रहा था और वो घटनास्थल पर नशीला पदार्थ खा रहा था. निहंग सिखों ने उसे नशीला पदार्थ खाने से रोका लेकिन बात बढ़ गई और दोनों में झगड़ा हो गया. एक अन्य व्यक्ति, रमनदीप सिंह, लड़ाई में शामिल हो गया. उसे पकड़ लिया गया है.

अमृतसर पुलिस ने कहा कि अपराध के बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने कहा कि हरमनजीत सिंह का शव रात भर जमीन पर पड़ा रहा और उसे सुबह बरामद किया गया. अमृतसर के पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों का एक इंसान के रूप में समाज के प्रति कुछ कर्तव्य हैं, उन्होंने जनता से अपील की कि अगर ऐसी कोई घटना सामने आती है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें या 112 पर एम्बुलेंस डायल करें.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...