19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeलोकसभा चुनाव नतीजों से पहले गुजरात में फिर बढ़े अमूल दूध के...

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले गुजरात में फिर बढ़े अमूल दूध के दाम, जानें नई कीमतें

Published on

अहमदाबाद:

लोकसभा चुनावों के नतीजे आने से लोगों को महंगाई का झटका लगा है। गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल दूध की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये का इजााफा कर दिया है। दूध की बढ़ी हुई कीमतें सोमवार से लागू होंगी। जीसीएमएमएफ ने 4 जून को लोकसभा चुनावों की मतगणना से पहले महंगाई का झटका दिया है। जीसीएमएमएफ के ऐलान के अनुसार अमूल दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए है। इनमें अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल शक्ति शामिल हैं। अमूल ताज नाना पाउच को छोड़कर सभी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

किस दूध की कितनी कीमत
अमूल की नई कीमत के मुताबिक अमूल गोल्ड 500 एमएल अब 32 रुपये से 33 रुपये हो गया है। अमूल ताजा 500 एमएल 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो गया है। अमूल शक्ति 500 एमएल 29 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गया है। अमूल ताजा छोटे पाउच को छोड़कर सभी दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। अहमदाबाद में अमूल गोल्ड पर अमूल दूध का 500 मिलीलीटर का पैक 33 रुपये में उपलब्ध होगा। अमूल शक्ति पैक 30 रुपये में मिलेगा, जबकि अमूल ताज़ा 27 रुपये में मिलेगा। यानी अब लोगों को एक लीटर दूध के लिए 66 रुपये चुकाने होंगे। जो चुनाव से पहले 64 रुपये प्रति लीटर था। दूध की बढ़ती कीमतों से आम आदमी का बजट गड़बड़ा गया है तो महंगाई की एक और मार झेलने की बारी गरीबों की है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...