10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगाल के बागडोगरा में AN-32 विमान हादसा, हरियाणा में जगुआर क्रैश के...

बंगाल के बागडोगरा में AN-32 विमान हादसा, हरियाणा में जगुआर क्रैश के बाद एक और अनहोनी, चालक दल सुरक्षित

Published on

कोलकाता

भारतीय वायुसेना के लिए शुक्रवार के दिन दो अनहोनी हुई। शुक्रवार को कुछ ही घंटों के अंतरात में दो अलग-अलग घटनाओं में लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए। पहले हरियाणा के पंचकूला में एक जगुआर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ गंभीर घटना हुई। हालांकि AN-32 का चालक दल भी सुरक्षित है। यह हादसा कैसे हुआ? इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वायुसेना दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।

पहले हरियाणा में हादसा
IAF ने X पर एक पोस्ट में कहा कि IAF का एक जगुआर विमान आज अंबाला में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले विमान को जमीन पर किसी भी आबादी से दूर ले जाया। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए IAF की ओर से एक जांच का आदेश दिया गया है। गनीमत रही कि जमीन पर किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

बंगाल में दूसरा हादसा
इसके कुछ घंटों बाद ही पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक AN-32 परिवहन विमान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया। न्यूज एजेंसी ने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों के हवाले से बताया, बागडोगरा हवाई अड्डे पर एक AN-32 परिवहन विमान से जुड़ी एक दुर्घटना आज सामने आई है। विमान को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। रूसी मूल के इस विमान का चालक दल सुरक्षित है। अधिकारियों ने इस घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

हादसे ने बढ़ाई चिंता
यह दो घटनाएं भारतीय वायुसेना के लिए चिंता का विषय हैं। एक ही दिन में दो विमानों के साथ हुई ये घटनाएं वायुसेना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं? जगुआर विमान में सिस्टम की खराबी बताई गई है, जबकि AN-32 की घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वायुसेना द्वारा दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही पूरी तस्वीर साफ़ हो पाएगी। हालांकि, यह राहत की बात है कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। पायलटों की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...