9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यलखनऊ में एक और पिटबुल का अटैक, पार्क में युवक को काट...

लखनऊ में एक और पिटबुल का अटैक, पार्क में युवक को काट कर किया घायल

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में पिटबुल के हमले की एक और कहानी सामने आई है. गोमती नगर के विराम खंड-2 में घर के पास टहल रहे युवक पर पिटबुल ने हमला कर दिया. युवक अपनी मां के साथ टहल रहा था. पिटबुल ने जैसे ही युवक पर हमला किया तो उसकी मां बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन तभी फिसल कर गिर गई. मां को भी चोट आई है.

विराम खंड-2 के रहने वाले प्रांचल मिश्रा नाम के युवक के ऊपर शनिवार देर शाम पिटबुल ने हमला किया है. प्रांचल अपनी मां के साथ पार्क में टहल रहा था. पिटबुल के हमले से प्रांचल मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया है. प्रांचल को बचाने के लिए दौड़ी उनकी मां भी फिसल कर गिर गईं. घायल प्रांचल मिश्रा और उनकी मां को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिलहाल प्रांचल मिश्रा ने गोमती नगर थाने में अज्ञात पिटबुल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. अभी पिटबुल मालकिन की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि एक महिला पिटबुल को लेकर पार्क में टहल रही थी, तभी उनके हाथ से रस्सी छूट गई. रस्सी छूटते ही पिटबुल ने प्रांचल पर हमला कर दिया. लखनऊ में पिटबुल के हमले की यह दूसरी घटना है.

पिटबुल के हमले में गई थी मालकिन की जान
लखनऊ के बंगाली टोला में शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी पर उनके ही पिटबुल ‘ब्राउनी’ ने हमला कर दिया था. हर रोज की तरह रिटायर्ड शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी अपने पिटबुल ‘ब्राउनी’ और लेब्राडोर को लेकर टहलाने गई थीं. इसी बीच पिटबुल ने सुशीला त्रिपाठी पर हमला कर दिया. इस हमले में सुशीला संभल नहीं पाईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटबुल ने सुशीला को नोच खाया था. इस हादसे में सुशीला की मौत हो गई थी. इसके बाद लखनऊ नगर निगम ने पिटबुल को 14 दिन तक स्पेशल केज में रखा था. बाद में उसे किसी और को सौंप दिया गया. सुशीला का बेटा अमित पिटबुल को फिर से घर लाना चाहता था, लेकिन पड़ोसी विरोध कर रहे थे.

बच्चे पर किया था हमला, लगाने पड़े थे 150 टांके
कुछ दिन पहले ही गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में पिटबुल के हमले की घटना हुई थी. संजय नगर (सेक्टर 23) में रहने वाले 11 साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया था. पुष्प त्यागी नाम के इस बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया. डॉक्टरों को बच्चे के चेहरे पर करीब 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े.

पिटबुल के हमले की यह घटना उस समय हुई, जब बच्चा घर के बाहर पार्क में खेल रहा था. वहां पार्क में पिटबुल ब्रीड के कुत्ते को घुमा रही लड़की के हाथ से अचानक कुत्ता छूट गया. फिर पिटबुल ने बच्चे के चेहरे और कान पर हमला कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया था.

गुरुग्राम में भी पिटबुल के हमले की घटना
इससे पहले गुरुग्राम के सिविल लाइन इलाके में एक महिला पर पिटबुल ने हमला कर दिया था. वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी. इसी दौरान एक पिटबुल डॉग रास्ते में घूम रहा था. महिला जैसे ही उसके आसपास से गुजरी तो पिटबुल ने उस पर अटैक कर दिया. महिला पिटबुल डॉग के हमले से लहूलुहान हो गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग महिला को बचाने दौड़े.

पिटबुल ने महिला से सिर में गंभीर घाव कर दिए. आनन-फानन में महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था. महिला की हालत काफी नाजुक थी. महिला का कई दिनों तक इलाज चला था. पुलिस ने पिटबुल डॉग के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...