12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यबंगाल में कल्याणी एम्स भर्ती घोटाले की जद में कई बीजेपी नेता,...

बंगाल में कल्याणी एम्स भर्ती घोटाले की जद में कई बीजेपी नेता, बांकुरा विधायक की बेटी से घंटों पूछताछ

Published on

कोलकाता,

शिक्षक भर्ती घोटाले में किरकिरी होने के बाद आई पश्चिम बंगाल सरकार अब ऐक्शन में है। बंगाल पुलिस की सीआईडी ने कल्याणी एम्स भर्ती घोटाले में जांच तेज कर दी है। इस मामले में सीआईडी ने आज बांकुरा से बीजेपी विधायक नीलाद्री शेखरदाना की बेटी मैत्री दाना से घंटों पूछताछ की। सीआईडी ने कल्याणी एम्स भर्ती घोटाले में बीजेपी विधायक को समन भेजा था। उन्हें शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनकी बेटी से इस मामले में आज दूसरी बार पूछताछ हुई।

इससे पहले 15 जुलाई को सीआईडी ने कल्याणी एम्स भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पहली बार मैत्री दाना से पूछताछ की थी। पहली पूछताछ के दौरान मैत्री की ओर से दी गई जानकारी का मिलान कर दूसरी पूछताछ की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले की जांच पहले से चल रही है. इसमें ईडी ने टीएमसी नेता और राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया हुआ है.

क्या है कल्याणी एम्स में भर्ती का मामला?
बांकुरा से भाजपा विधायक नीलाद्री शेखर पर आरोप है कि उन्होंने अपने प्रभाव से बेटी मैत्री दाना को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलवाई है. सीआईडी के 4 अधिकारी आज बांकुरा में नीलाद्री शेखर के घर पहुंचे और काफी देर तक पूछताछ की.

एक महीने पहले ही कल्याणी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी. आरोप के मुताबिक कल्याणी एम्स में भर्ती के दौरान घोटाला हुआ है और सीआईडी ने मामले की जांच हाथ में लेते ही पिछले हफ्ते नदिया के चाकदा से बीजेपी विधायक बंकिम घोष की पुत्रवधू अनसूया घोष धर से पूछताछ की थी.

इस मामले में बीजेपी के कई नेताओं पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रिश्तेदारों को कल्याणी एम्स में नौकरी दिलवाई है.जानकारी के मुताबिक, FIR में कुल 8 लोगों के नाम हैं. यह FIR 20 मई को दर्ज हुई थी. मामले में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406, 120-बी (आपराधिक साजिश) आदि के तहत FIR दर्ज हुई थी.

शिकायत में कहा गया था कि विधायक नीलाद्री की बेटी को डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दी गई थी, जिसमें 30 हजार रुपये महीना सैलरी थी. जबकि वह टेस्ट देने तक नहीं गई थीं.विधायक नीलाद्री पहले ही इन आरोपों को नकार चुके हैं. इस मामले में बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार का भी नाम आया है. उन्होंने कहा था कि सीआईडी सत्ताधारी TMC के आदेश पर काम कर रही है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...