20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत विरोधी अमेरिकी सांसद की शक्तिशाली समिति से छुट्टी, कश्मीर पर जहर...

भारत विरोधी अमेरिकी सांसद की शक्तिशाली समिति से छुट्टी, कश्मीर पर जहर उगलती हैं इल्हान उमर

Published on

वॉशिंगटन

पाकिस्‍तान के इशारे पर कश्‍मीर को लेकर जहरीले बयान देने वाली अमेरिकी सांसद इल्‍हान उमर को बड़ा झटका लगा है। डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर को रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने मतदान के जरिए शक्तिशाली विदेशी मामलों की समिति से बाहर कर दिया है। इस कदम की वाइट हाउस ने निंदा की है। सदन ने 211 मतों के मुकाबले 218 मतों से विदेश मामलों की समिति से उन्हें बाहर कर दिया। इल्‍हान उमर इमरान खान कट्टर प्रशंसक हैं और पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर का दौरा किया था।

भारत ने इल्‍हान उमर के पीओके की यात्रा का कड़ा विरोध किया था। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी ने गुरुवार को मतदान के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जब विदेशी मामलों की बात आती है तो हमें लगता है कि उन्हें (इल्हान उमर को) वहां काम नहीं करना चाहिए।’ मैक्कार्थी ने कहा, ‘कांग्रेस के हर एक सदस्य की इस पर बात गौर करना जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद को कैसे पेश करते हैं।’ वाइट हाउस ने इस कदम को ‘अन्यायपूर्ण’ बताया।

इज़रायल और यहूदी गुट की तीखी आलोचक
वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमें लगता है कि यह एक राजनीतिक चाल है। हाल के हफ्तों में प्रमुख समितियों से अन्य प्रमुख डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों को प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों द्वारा अन्यायपूर्ण तरीके से हटाया गया। यह अमेरिका के लोगों का अपमान है।’

ज्यां-पियरे ने कहा, ‘हमारा मानना है कि सांसद उमर कांग्रेस की एक उच्च सम्मानित सदस्य हैं। उन्होंने पहले की गई अपनी टिप्पणियों के लिए माफी भी मांगी है।’ सदन के पटल पर अपने भावनात्मक भाषण में उमर ने कहा कि वह इससे हैरान नहीं हैं। उमर (40) अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में तीसरी मुस्लिम सांसद हैं। वह मिनेसोटा के पांचवें कांग्रेशनल जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं। पिछले कुछ वर्षों से वह सदन के अंदर और बाहर भारत विरोधी अभियान में शामिल रही हैं। वह इज़राइल और यहूदी गुट की भी तीखी आलोचक रही हैं।

Latest articles

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...