8.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Home'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत, 51 साल...

‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत, 51 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published on

मुंबई,

टीवी इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग न्यूज आई है. बुधवार सुबह ही एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था. अब एक और दिग्गज एक्टर अलविदा कह गए हैं. फेमस एक्टर नितेश पांडे अब हमारे बीच नहीं रहे. 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई. मुंबई के पास इगतपुरी में उन्होंने अंतिम सांस ली.

एक्टर की मौत ने दिया झटका
नितेश पांडे की मौत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं. उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि एक हंसता मुस्कुराता चेहरा आज उनके बीच नहीं है. पिछले 25 सालों से वो इंडियन टेलीविजन का पॉपुलर फेस थे.

अनुपमा शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे ने नितेश की मौत पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था. उन्हें अभी तक एक्टर की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है. अनुपमा शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग हो गई थी. दोनों वेब शोज, फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर खूब बातें किया करते थे. कुछ समय पहले ही सेट पर दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी.

नितेश ने शाहरुख संग किया था काम
1990 में थियेटर से नितेश ने अपना करियर शुरू किया था. वे कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में दिखे थे. फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था. वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे. टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने साया, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था.नितेश अपनी दमदार आवाज के लिए भी फेमस थे. उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस था जिसका नाम Dream castle productions था. वहां वे रेडियो शोज बनाते थे.

आखिरी बार अनुपमा शो में दिखे थे नितेश
पॉपुलर शो अनुपमा में उन्होंने धीरज कपूर का रोल प्ले किया था. शो में उन्होंने अनुज का दोस्त बनकर एंट्री ली थी. सीरियल में अभी भी उनका ट्रैक चल रहा था. लेकिन देखिए, किसे पता था ये उनका आखिरी शो कहलाएगा. अनुपमा शो की टीम नितेश पांडे के निधन की न्यूज सुनने के बाद सदमे में हैं.

एक्टर का पहली पत्नी से हुआ था तलाक
पर्सनल लाइफ में नितेश की शादी 1998 में अश्विनी कालसेकर से हुई थी. मगर ये शादी लंबी नहीं चली. 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. बाद में नितेश ने टीवी एक्ट्रेस अर्पिता पांडे से शादी की थी. टीवी शो के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी.

 

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...