11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्यUP : 'कोई मर गया इधर?', नोएडा में Lamborghini से मजदूरों...

UP : ‘कोई मर गया इधर?’, नोएडा में Lamborghini से मजदूरों को रौंदने के बाद बोला रईसजादा, Video

Published on

नोएडा,

नोएडा के सेक्टर 94 स्थित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास रविवार को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, कार चला रहे दीपक नामक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया.

दरअसल, पुलिस जांच में सामने आया कि लैंबोर्गिनी कार दीपक की नहीं थी, बल्कि उसने इसे टेस्ट ड्राइव के लिए लिया था. दीपक ब्रोकर का काम करता है और कार को चेक करने के लिए चला रहा था. उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि गाड़ी की स्क्रीन पर कुछ एरर आ रहा था, जिसे देखने के लिए वह गाड़ी चला रहा था. तभी यह दुर्घटना हो गई.

अचानक बढ़ा दी रफ्तार
घटना का कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि हादसे के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ी हुई है और चालक अंदर ही बैठा है। गेट खुलवाकर एक व्यक्ति चालक से कहता है कि उसे जानकारी है कि हादसे में कितने लोग मरे हैं। इस पर चालक कहता है कि क्या कोई मर गया है? कार के बाहर वाला व्यक्ति चालक से स्टंट करने की बात कह रहा है। दोनों के बीच हो रहे बातचीत में कार चालक रेस के लिए एक्सीलेटर बढ़ाने की बात कबूल करता भी वीडियो में दिखा है।

हादसे के बाद का घटनाक्रम
घटना नोएडा सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में चरखा गोलचक्कर के पास हुई. हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी कार चालक के पास जब लोग पहुंचते हैं तो वह कार के अंदर से बैठकर कहता है, ‘कोई मर गया क्या?’ इसके बाद जब लोग गुस्सा हुए तो आरोपी तुरंत कार से बाहर निकला.

पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक बयान
नोएडा पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हादसा चरखा गोलचक्कर (सेक्टर 94) के पास हुआ, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है. पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है. मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वडोदरा के बाद नोएडा में कार हादसा
इससे पहले गुजरात के वडोदरा में एक लड़के ने चार लोगों को कार से रौंद दिया था। साथ ही आरोपी लड़के ने सड़क पर अनदर राउंड भी चिल्लाया। गुस्से में लोगों ने लड़के को काफी पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया था। अब तक देश में कार हादसे का ये केस काफी चर्चा में चल रहा है। वहीं अब नोएडा लैंबोर्गिनी कार हादसे ने सबका ध्यान खींच लिया है।

पुदुचेरी की कार से नोएडा में एक्सीडेंट
नोएडा पुलिस ने बताया कि रविवार को थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत चरखा गोल चक्कर सेक्टर 94 के पास एक कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PY05C7000) ने दो लोगों को टक्कर मार दी। गाड़ी पुदुचेरी की बताई गई है। गाड़ी का मालिक मृदुल निवासी सुपरनोवा है। हादसे के वक्त इसे चालक दीपक चला रहा था। हादसे में डीजेन रविदास, रमभु कुमार घायल हो गए है, जिनके पैर में चोट आई है।

दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। गाड़ी चालक दीपक निवासी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार को कब्जे में लिया गया है। थाना सेक्टर-126 पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...