12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यइसानों को बकरा बना रात को संभोग करती हैं असम की लड़कियां,...

इसानों को बकरा बना रात को संभोग करती हैं असम की लड़कियां, इंफ्लूएंसर अभिषेक कर पर FIR, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Published on

गुवाहाटी :

सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर अभिषेक कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके एक पॉडकास्ट का है, जिसे रिया उपरेती नाम के यूट्यूब संचालिका ने लिया। इस वीडियो में अभिषेक कर कह रहे हैं कि असम के कई गांव ऐसे हैं, जहां लड़कियां युवकों को अपने जादू से बकरी या दूसरे जानवर बनाकर ले जाती हैं और वापस इंसान बनाकर संभोग करती हैं। इस वीडियो पर घमासान शुरू हो गया है। सीएम ने अभिषेक और रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद अभिषेक ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है।

अभिषेक कर एक लोकप्रिय फिनैंशियल इंफ्युएंसर हैं। वह अक्सर विभिन्न पॉडकास्ट पर निवेश और स्टार्टअप से संबंधित विषयों के बारे में बोलते हैं। अभिषेक कर के इंस्टाग्राम पर लगभग 3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

असम के गांव का किया जिक्र
अभिषेक ने रिया उप्रेती नामक एक यूट्यूब चैनल के साथ पॉडकास्ट किया। वीडियो इसी पॉडकास्ट का है। इसमें अभिषेक असम के इतिहास और परंपराओं पर अस्वीकार्य टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘असम में एक गांव है, जहां लड़कियों को आज भी वह सिद्धि है कि वे लड़कों को अपनी तंत्र विद्याओं से बकरी या दूसरे जानवर बना देती हैं। वे उन्हें ले जाकर रात को वापस इंसान बनाते हैं और उनके साथ संभोग करती हैं।’

हिमंत बिस्व सरमा ने कहा- करें एफआईआर
इस वीडियो को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि गलत सूचना फैलाने के लिए उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कुछ ही घंटों के भीतर अभिषेक कर ने एक और वीडियो जारी किया और इस मामले में माफी मांगी।

सामने आया, अभिषेक कर की माफी वाला वीडियो
अभिषेक कर ने सीएमओ की पोस्ट के नीचे अपनी वीडियो माफी पोस्ट की और कहा कि उन्होंने पॉडकास्टर से उस विशेष क्लिप को हटाने के लिए कहा था जिसने लोगों को नाराज किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘लोगों, असम के मुखअयमंत्री, पुलिस अफसर और हर संबंधित पक्ष से माफी मांगता हूं, जो आहत हुए हैं। इसका उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। आगे भी इस बात को ध्यान में रखा जाएगा कि ऐसी घटनाएं फिर से न हों।

हाथ जोड़कर मांगी माफी
वीडियो में अभिषेक कर हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, न ही मैं अराजकता पैदा करना चाहता था।, लेकिन यह इस तरह से होगा नहीं पता था। अगर किसी को चोट लगी है तो मैं माफी मांगता हूं।’ उन्होंने कहा कि वह सार्वजनिक मंचों पर बोलने से पहले डेटा के द्वितीयक स्रोतों पर निर्भर रहते हुए अधिक सावधान रहेंगे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...