10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययरूशलम में यहूदी मंदिर पर हमला, बुजर्ग और बच्चों समेत 8 की...

यरूशलम में यहूदी मंदिर पर हमला, बुजर्ग और बच्चों समेत 8 की मौत, 10 घायल

Published on

यरूशलम

पूर्वी यरूशलम में एक इजरायली बस्ती में शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। इजराइल की मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इजरायली मीडिया ने बताया कि हमला यहूदी मंदिर में हुआ और पड़ोस की एक सड़क तक फैल गया। यह घटना गाजा पट्टी से फिलिस्तीनी आतंकवादियों द्वारा इजरायल में रॉकेट दागे जाने के घंटों बाद हुई।

राकेट हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसके पहले गुरुवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जेनिन शरणार्थी शिविर में एक छापे में इजरायली बलों ने 61 वर्षीय एक महिला सहित नौ फिलिस्तीनियों को मार डाला था, तब से तनाव अधिक है। इजराइल ने कहा कि आतंकवादी दस्ते को विफल करने के लिए छापे मारे गए, जिसने इजराइलियों के खिलाफ हमले की योजना बनाई थी।

60 साल की महिला की भी मौत
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेटेलमेंट के पास सिनेगॉग के सामने एक कार आकर रुकी। इसमें से एक हथियारबंद हमलावर बाहर निकला और फायरिंग शुरु कर दी। संदिग्ध का पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक में मरने वालों में एक 60 साल की महिला और 15 साल का बच्चा भी शामिल है। घटनास्थल से आए वीडियो में दिख रहा है कि लोग सड़कों पर पड़े हुए हैं और इमरजेंसी सर्विस उनका इलाज कर रही है।

हमलावर मारा गया
पहले पुलिस के बयान में कहा गया था कि यरूशलेम में एक आतंकी हमला हुआ था और हमलावर को मार गिराया गया। पुलिस ने बाद में कहा कि हमलावर की उम्र 21 साल थी। उसने अकेले ही हमले को अंजाम दिया। हमले के बाद उसने अपनी कार से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और ढेर कर दिया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...