32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसावधान! यूरोप में तीन गुना तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, अस्पताल...

सावधान! यूरोप में तीन गुना तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस, अस्पताल में भर्ती होने की दर भी दोगुनी हुई

Published on

लंदन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि पिछले छह हफ्तों में पूरे यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में तीन गुना वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा वैश्विक स्तर पर संक्रमण के सभी मामलों का लगभग आधा है। इस दौरान, अस्पताल में भर्ती होने की दर भी दोगुना बढ़ गई है, हालांकि गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में कम मरीज हैं। डब्ल्यूएचओ के यूरोप निदेशक डॉ हैंस क्लूज ने एक बयान में कोविड-19 को भयानक और संभावित घातक बीमारी के रूप में बताया, जिसे लोगों को कम करके नहीं आंकना चाहिए।

ओमीक्रोन का नया वेरिएंट तेजी से फैला रहा संक्रमण
डॉ क्लूज ने कहा कि ओमीक्रोन के ज्यादा संक्रामक सब वेरिएंट पूरे महाद्वीप में बीमारी की नई लहरें पैदा कर रहे हैं और यह बार-बार संक्रमण संभावित रूप से लंबे समय तक कोविड का कारण बन सकता है। मामलों में बढ़ोतरी के साथ अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की दर भी बढ़ रही है। संक्रमण के मामलों को लेकर नए अनुमान देशों के समक्ष पहले से स्वास्थ्य कार्यबल के बोझ और दबाव को और बढ़ाएंगे।

डब्लूएचओ ने दी लोगों को बूस्टर खुराक लेने की सलाह
आगे के मौसम के दौरान कोविड-19 से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ की रणनीति में कमजोर प्रतिरक्षा वालों के लिए दूसरी बूस्टर खुराक देने, बंद जगहों में, सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनने और स्कूल तथा कार्यालय समेत अन्य जगहों पर हवा का प्रवाह बनाए रखने को कहा गया है। क्लूज ने उन देशों के लोगों से भी सावधानी बरतने को कहा है जहां पर कोरोना संबंधी प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...