12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Home'बजरंग बली भगवान नहीं हैं…', 'आदिपुरुष' विवाद के बीच मनोज मुंतशिर के...

‘बजरंग बली भगवान नहीं हैं…’, ‘आदिपुरुष’ विवाद के बीच मनोज मुंतशिर के बयान पर मचा बवाल

Published on

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में लगी हुई है और फिल्म ने पहले वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। हालांकि, फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ के कुछ डायलॉग को लेकर विवादों में फंसती चली जा रही है। फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष ‘के डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मनोज मुंतशिर तमाम मीडिया संस्थानों से इस मुद्दे को लेकर बात कर रहे हैं।

इसी बीच मनोज मुंतशिर ने कह दिया कि बजरंग बली भगवान नहीं है और उन्हें लोगों ने भगवान बनाया है। इस पर मनोज मुंतशिर को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लेखक के इस बयान के सोशल मीडिया पर लोग मनोज मुंतशिर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

मनोज मुंतशिर ने क्या कहा
आदिपुरुष की रिलीज के बाद से ही मनोज मुंतशिर की आलोचना हो रही है। लोगों को उनके द्वारा लिखे गए डायलॉग्स कुछ खास पसंद नहीं आ रहे हैं। खासकर हनुमान जी के डायलॉग। अब हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा कि “हनुमान ने श्री राम की तरह संवाद नहीं किए हैं, क्योंकि वे भगवान नहीं, भक्त हैं। हमने उन्हें भगवान बनाया है क्योंकि उनकी भक्ति में वो पावर था।”

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
मनोज मुंतशिर के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। लेखक की जमकर आलोचना हो रही है। ज्योति नाम की सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि ‘कोई इसे चुप करवाओ।’ एक यूजर ने लिखा है कि ‘हनुमान जी भगवान शिव के अवतार थे, इस मूर्ख व्यक्ति के पास दिमाग नहीं है और ये रामायण के संवाद लिखा है।’ राजू नाम के यूजर ने लिखा है कि ‘इनकी जांच करवाओ।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘इनको इंटरव्यू देना बंद कर देना चाहिए।’

मनोज मुंतशिर को मिली है सुरक्षा
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायलॉग को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है। बढ़ते विवाद को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग बदलने का फैसला किया गया। वहीं, मनोज मुंतशिर के खिलाफ जमकर विरोध हो रहा है जिस पर उन्होंने जान का खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। मनोज मुंतशिर को मुंबई पुलिस की तरफ सुरक्षा दे दी गई है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...