22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यबालासाहेब की शपथ, मर जाऊंगा लेकिन... ED के ऐक्शन पर अटैकिंग हुए...

बालासाहेब की शपथ, मर जाऊंगा लेकिन… ED के ऐक्शन पर अटैकिंग हुए संजय राउत

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप संजय राउत पर लगा है। ईडी इस मामले में जांच कर रही है। रविवार की सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत के घर ईडी की टीमें पहुंचीं और जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि ईडी संजय राउत को हिरासत में ले सकती है। इधर संजय राउत ने ईडी के घर पहुंचते ही एक के बाद एक कई ट्वीट किए और यह दावा किया कि वह ईडी से नहीं डरते। उन्होंने शायराना अंदाज में भी केंद्र पर निशाना साधा। संजय राउत ने कहा कि वह मर जाएंगे लेकिन समर्पण नहीं करेंगे।

संजय राउत ने सबसे पहला ट्वीट शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष तीर के साथ तस्वीर पोस्ट की और लिखा, फिर भी शिवसेना नहीं छोड़ेगी..। उन्होंने लिखा, …फिर भी शिवसेना की लड़ाई जारी रहेगी। संजय राउत ने एक के बाद एक हमलावर ट्विट किए और दावा किया कि उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में झूठा फंसाया जा रहा है।

‘लड़ना जारी रखूंगा’
शिवसेना संसद ने ट्वीट किया, ‘झूठी कार्रवाई.. झूठा सबूत, मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा.. मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा। जय महाराष्ट्र।’ इस ट्वीट के बाद संजय राउत ने कहा, ‘मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं.. बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है.. मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।’

‘लडते रहेंगे’
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने लिखा,’जय हो शिवसेना!!! लड़ते रहेंगे..’ उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र में इस केस के संबंध में एक संपादकीय भी लिखा। उन्होंने लिखा कि मनी लॉन्ड्रिंग कानून के विरोध की कोई वजह नहीं है। मुख्य रूप से यह कानून ड्रग्स, हवाला, स्मगलिंग से होनेवाले आर्थिक लेन-देन पर पाबंदी लगाने के लिए है। परंतु इसका खौफ विरोधी व विधायक-सांसदों में ही अधिक है। लेकिन इसकी वजह से महाराष्ट्र में हिंदुत्व बेवजह बदनाम हो रहा है!

संजय राउत ने सवाल उठाया कि हिंदुस्तान के समक्ष खड़ी सबसे बड़ी समस्या कौन-सी है? इस सवाल के लिए मेरा जवाब जनसंख्या एवं भ्रष्टाचार है। उसमें सत्ताधारियों का सिंहासन अस्थिर होगा तो और दो बातें होती हैं। हमें मिली सत्ता अल्पकाल के लिए है, इस वजह से शासक तेजी से पैसा खाने लगते हैं तथा शासक बदलनेवाला है, ऐसी भावना नौकरशाहों में आ जाए तो वे भी भ्रष्टाचार करते समय किसी तरह की कानूनी पाबंदियों की परवाह नहीं करते हैं। तीसरा महत्वपूर्ण भ्रष्टाचार मतलब जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जाता है, ऐसा आरोप लगानेवाले ही उन भ्रष्टाचारियों को शुद्धिकरण करके देव घर में बैठाते हैं। यह भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा घातक है। हमारे देश में फिलहाल यही हो रहा है। महाराष्ट्र में तो इस पर शोध होना चाहिए।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...