9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्‍लादेशी आर्मी को मिला पाकिस्तान से हथियार और गोला बारूद का पहला...

बांग्‍लादेशी आर्मी को मिला पाकिस्तान से हथियार और गोला बारूद का पहला शिपमेंट? भारत के लिए क्यों बजी खतरे की घंटी

Published on

ढाका

बांग्लादेश की सेना को पाकिस्तान से गोला-बारूद और हथियार की पहली खेप मिल गई है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान से तोपखाने के गोले, टैंक गोला-बारूद, विस्फोटक और प्रोजेक्टाइल ऑर्डर किए थे। सूत्रों के मुताबिक इस डील के तहत पहली खेप इस हफ्ते पाकिस्तान से बांग्लादेश पहुंची है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस तरह की डील बहुत आम नहीं है क्योंकि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक रूप से तनावपूर्ण रहे हैं।

बांग्लादेश को पाकिस्तान से ये हथियार और गोला बारूद ऐसे समय मिले हैं, जब विरोध प्रदर्शनों के बाद 5 अगस्त को शेख हसीना को पीएम पद और देश छोड़ना पड़ा था और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में अंतरिम सरकार है। शेख हसीना को भारत समर्थक माना जाता है। वहीं मौजूदा सरकार में शामिल बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान के करीब हैं।

भारत की चिंता क्या है?
बांग्लादेश के हथियार खरीद पर भारत का भी ध्यान जाता है क्योंकि वह भारत का बेहद अहम पड़ोसी है। बांग्लादेश के पाकिस्तान से अच्छे संबंध नहीं रहे हैं लेकिन अब हथियार डील से इतर भी दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। कराची से एक मालवाहक जहाज बुधवार को ही चटगांव पहुंचा है, जो 1971 के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला सीधा समुद्री संपर्क है। इसने भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान में चिंता बढ़ाई है।

गार्जियन की रिपोर्ट में एक्सपर्ट ने उन चिंताओं को उजागर किया है, जो भारत को दोनों देशों के बीच नए संबंधों से हो सकती हैं। चटगांव और मोंगला बांग्लादेश में दो प्रमुख बंदरगाह हैं लेकिन ये दोनों पांच दशकों से पाकिस्तान की पहुंच से बाहर हैं। अब अगर पाकिस्तानी जहाज सीधे चटगांव आएंगे तो इनके जरिए भारत में विद्रोही समूहों तक हथियार पहुंचने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान से जुड़ रहा बांग्लादेश
एक भारतीय पर्यवेक्षक के मुताबिक, यूनुस के सत्ता में आने के बाद बांग्लादेश की प्राथमिकता खुद को भारत से दूर करना और पाकिस्तान के साथ जुड़ना है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ती मित्रता के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भारत की चिंताएं स्वभाविक हैं। बांग्लादेशी नेवी ने पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में भागेदारी करने की भी पुष्टि की है।

पहली बार है, जब बांग्लादेश संयुक्त अभ्यास में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में होगा। इस उद्देश्य के लिए एक युद्धपोत भी पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है। ये घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का सबब हो सकते हैं क्योंकि इससे बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में नई चुनौतियों का सामना उसे करना पड़ सकता है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...