14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 28 गुना ज्यादा है बीसीसीआई की नेटवर्थ, रकम जानकर...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 28 गुना ज्यादा है बीसीसीआई की नेटवर्थ, रकम जानकर पीट लेंगे माथा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को यूंही दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड का दर्जा नहीं मिला। बीसीसीआई लगातार भारत में हो रहे क्रिकेट, आईपीएल, महिला प्रीमियर लीग आदि टूर्नामेंट से अच्छा खासा पैसा कमाती हैं। वहीं हर 2-3 साल के गैप पर बीसीसीआई कोई ना कोई आईसीसी टूर्नामेंट भी होस्ट करती है। ऐसे में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बीसीसीआई की नेटवर्थ के बारे में बताया गया है। बीसीसीआई की नेटवर्थ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 1 नहीं 2 नहीं बल्कि 28 गुना ज्यादा है। बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड) की नेटवर्थ भी काफी ज्यादा है।

कितनी है बीसीसीआई की नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की नेट वर्थ 2.25 बिलियन यूएसडी है यानी 18 हाजार 700 करोड़ रुपये (18,700 करोड़)। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेटवर्थ क्रिकबज के मुताबिक, 79 मिलियन यूएसडी यानी 660 करोड़ रुपये है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की संपत्ति क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 28 गुना अधिक है। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की नेटवर्थ 59 मिलियन यूएसडी है

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20, 3 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा कर रही है। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज और 5 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज इंग्लैंड से घर पर खेलने वाली है।

WPL और IPL लगाएंगे चार चांद
फरवरी-मार्च के दौरान महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आयोजन किया जाएगा। वहीं आईपीएल हर साल की तरह मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरुआत में खेला जाएगा। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग से बीसीसीआई को काफी फायदा होता है। हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल के 2023 सीजन में विज्ञापन राजस्व में 10,120 करोड़ की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई। इसमें से, बीसीसीआई, फ्रैंचाइजी के मालिकों और ब्रॉडकास्टर्स ने सीधे 65% कमाया, जबकि बचा हुआ हिस्सा इन डायरेक्टली कमाया। बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 में बीसीसआई ने सिर्फ विज्ञापन से ही 430 करोड़ रुपये के आसपास कमाया था।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...