14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालचुनाव से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, वर्तमान विधायक समेत 9...

चुनाव से पहले बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, वर्तमान विधायक समेत 9 नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

Published on

भोपाल

बीजेपी के 9 धुरंधर नेताओं ने अपने सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। इन नेताओं को पीसीसी चीफ कमल नाथ ने शनिवार को सदस्यता दिलाई है। भोपाल के पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता के भांजे समेत कुल 9 अन्य नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कोलारस के बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और बीजेपी के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने बीजेपी छोड़ने की वजह केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया है।

इस अवसर पर पीसीसी चीफ कमल नाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। प्रदेश में ‘पैसा दो और काम लो’ का सिद्धांत चल रहा है। नाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम अपना पाप धोने के लिए बहनों को 1000 रुपए दे रहे हैं। शिवराज सोचते हैं कि 18 साल बाद उनेक पाप ये सब करने से धुल जाएंगे। उन्हें मुंबई जाकर कलाकारी करनी चाहिए। चुनाव के बाद प्रदेश की जनता उन्हें बड़े प्यार से विदा करेगी। नाथ ने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को घोटाला प्रदेश, भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है। बीजेपी जनता को प्रलोभन दे रही है। उन्होंने कहा कि शिवराज ये 2023 है आप जिसे ज्ञान देने जाते हो वो आपको ज्ञान देने के लिए तैयार बैठा है।

मध्य प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी के मंत्रियों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 13 मंत्री हारे थे। इस बार के चुनाव में उल्टा होगा। इस बार शिवराज सिंह की इस कमीशन वाली सरकार के 31 मंत्री चुनाव हारेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि 50 फिसदी कमीशन और भ्रष्टाचार इस सरकार का मुख्य धंधा है। जिस सरकार में दलित आदिवासी और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए। प्रदेश की राजधानी भोपाल में हर दिन एक महिला से बलात्कार क्यों हो रहा है?

भंवर सिंह शेखावत
शेखावत धार जिले से बीजेपी के पूर्व विधायक हैं। 2018 में वह बदनावर से राज्यवर्धन दत्तीगांव से चुनाव हार गए थे। चुनाव जितने के बाद राज्यवर्धन बीजेपी में शामिल हो गए और आज प्रदेश के उद्योग मंत्री हैं। शेखावत शुरू से ही राज्यवर्धन के बीजेपी में आने का विरोध कर रहे थे। शेखावत बदनावर से बीजेपी का टिकट मांग रहे थे। शेखावत का कहना है कि उन्होंने बीजेपी नहीं छोड़ी, बल्कि बीजेपी ने उन्हें छोड़ दिया।

चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा
गुड्डू राजा झांसी से दो बार सांसद रहे सुजान सिंह बुंदेला के बेटे हैं। ये दो बार ललितपुर से विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। इनका बुंदेलखंड के छतरपुर, निवड़ी और टीकमगढ़ जिलों मे खासा प्रभाव है।

वीरेंद्र रघुवंशी
शिवपुरी की कोलारस विधानसभा से विधायक हैं। रघुवंशी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तिफा दे दिया था। रघुवंशी ने शिवपुरी के प्रभारी मंत्री पर क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को पैसे लेकर तैनात करने का आरोप लगाया था।

डॉ आशीष अग्रवाल गोलू
भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री रहे उमाशंकर गुप्ता के भांजे हैं। इन्होंने भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले ली है।

सुश्री अंशु रघुवंशी
अंशु गुना जिले से हैं। इनके पिता दो बार विधायक रह चुके हैं। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुईं थी और अब कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

इन अन्य नेताओं ने भी थामा कांग्रेस का ‘हाथ’
इन सभी के साथ कटनी से छेदीलाल पांडे, शिवम पांडे, शिवपुरी से अरविंद धाकड़, भिंड से डॉ केशव यादव और नर्मदापुरम से महेंद्र प्रताप सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की...