12.6 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्य'भारत जोड़ो यात्रा' उस नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है, जिसे...

‘भारत जोड़ो यात्रा’ उस नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है, जिसे BJP-RSS देश में फैला रहे….राहुल गांधी का बड़ा हमला

Published on

हिरियूर (कर्नाटक)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि देश के लोग ऐसे ‘भारत’ को बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं, जहां लाखों युवा बेरोजगार हैं और बड़ी संख्या में लोग बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। कर्नाटक में यहां स्थित हर्तिकोटे गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उस नफरत, हिंसा और गुस्से से लड़ने के लिए है, जिसे बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) इस देश में फैला रहे हैं। उन्होंने कहा क‍ि बीजेपी के लिए यह संदेश है कि भारत का बंटवारा नहीं होगा, भारत एकजुट होकर खड़ा रहेगा और यह संदेश इस यात्रा में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, क्योंकि इस यात्रा में हिंसा, नफरत और गुस्से के लिए कोई स्थान नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आगे कहा क‍ि हम ऐसे भारत को बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं जहां करोड़ों युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकती। हम ऐसे भारत को बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं, जहां करोड़ों लोग बढ़ती महंगाई के बोझ तले दबे हों। किसानों और महिलाओं की कथित दुर्दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा क‍ि हम ऐसे भारत को बर्दाश्त नहीं करने जा रहे हैं, जहां कुछ लोगों को अपनी इच्छानुसार कुछ भी चुराने का अधिकार हो और शेष भारत भूखा हो और शेष भारत के पास नौकरी न हो।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर भी हमला करते हुए इसे ‘देश में सबसे भ्रष्ट’ करार दिया। उन्होंने सरकार से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ाकर नागमोहन दास समिति की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का भी आह्वान किया। राहुल गांधी ने कहा क‍ि ढाई साल से उन्होंने इस रिपोर्ट पर कुछ नहीं किया है। वे इस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? उन्हें समय बर्बाद नहीं करना चाहिए और इस रिपोर्ट को तुरंत लागू करना चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...