9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यभारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में रोका जाए... शिंदे गुट के सांसद...

भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में रोका जाए… शिंदे गुट के सांसद की ड‍िमांड, कांग्रेस ने कहा- दम है तो रोको

Published on

मुंबई

एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने स्वतंत्रता सेनानी सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है। यहां बाल ठाकरे के स्मृतिदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेवाले ने कहा कि राहुल गांधी का बयान बेहद निंदनीय है। सांसद राहुल शेवाले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से महाराष्ट्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने और उन्हें कानून का राज दिखाने की मांग की है। शेवाले ने कहा क‍ि मेरी इन दोनो से मांग है कि भारत जोड़ो यात्रा को महाराष्ट्र में रोका जाए। उन्‍होंने व‍िवाद‍ित बयान देते हुए कहा क‍ि सावरकर के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राहूल गांधी को चप्पल मारो आंदोलन शुरू करना चाहिए।

सांसद राहुल शेवाले ने कहा है कि हम दिखा दें कि यह राज्य कानून और सावरकर का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के बयान का विरोध करने की भी अपील की है। सांसद राहुल शेवाले के इस बयान पर कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा को रोकने का अधिकार किसी को दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।

महाराष्‍ट्र के वाश‍िम में है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा बुधवार को अपने महाराष्ट्र चरण के 10वें दिन वाशिम जिले से एक बार फिर शुरू हुई। जम्भरून फाटा से सुबह छह बजे आरंभ हुई यह पदयात्रा शाम को मेड़शी गांव पहुंची और रात में अकोला जिले के पातुर में ठहरेगी। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का यह 70वां दिन है।

राहुल ने क‍िया था ये दावा
राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया था कि बीजेपी रोज संविधान पर हमला करती रहती है, क्योंकि वह यह स्वीकार नहीं करना चाहती कि दलितों, आदिवासियों और गरीबों को अधिकार मिलने चाहिए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और 2016 में नोटबंदी लागू करने के फैसले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इन दोनों ही कदमों का इस्तेमाल छोटे और मध्यम व्यापारियों, दुकानदारों और किसानों को ‘‘खत्म करने के लिए हथियार’’ के रूप में किया गया था।

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
दरअसल कर्नाटक के तुमकुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वतंत्र वीर सावरकर की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अंग्रेजों की मदद कर रहा था, जबकि सावरकर को अंग्रेजों से भत्ता मिल रहा था। यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि स्वतंत्रता संग्राम में वे कहीं नजर नहीं आए। इस तथ्य को बीजेपी नेताओं को स्वीकार करना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। कई नेताओं को सालों तक जेल में रहना पड़ा। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल सहित कई नेताओं ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले कौन हैं और किससे हैं। वे किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कृत्य है। हम उनमें से हर एक हैं। हम नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लड़ेंगे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...