10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeमुश्किल में भारती-हर्ष, ड्रग्स मामले में NCB ने कोर्ट में दायर की...

मुश्किल में भारती-हर्ष, ड्रग्स मामले में NCB ने कोर्ट में दायर की 200 पेज की चार्जशीट

Published on

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके हसबैंड हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. ड्रग्स मामले को लेकर भारती और हर्ष पर एनसीबी ने एक बार फिर शिकंजा कस लिया है. एनसीबी ने कपल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है.

भारती-हर्ष की बढ़ीं मुश्किलें
जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के खिलाफ कोर्ट में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. ये चार्जशीट ड्रग्स मामले को लेकर फाइल की गई है. बता दें कि ड्रग्स के एक मामले में कपल को साल 2020 में गिरफ्तार किया गया था. वे फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. लेकिन अब एक बार फिर भारती और हर्ष की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

भारती-हर्ष के घर-ऑफिस से मिला था गांजा
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2020 के अंत में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में भारती और हर्ष को गिरफ्तार किया था. भारती और हर्ष के घर और ऑफिस में छापेमारी भी की गई थी, जिसमें 86.50 ग्राम गांजा जब्त किया गया था. एनसीबी ने दावा किया था कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोनों ने पूछताछ में गांजे के सेवन की बात को स्वीकारा है. इसके बाद भारती सिंह को एनडीपीएस एक्ट 1986 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था. बाद में दोनों जमानत पर बाहर आ गए थे.

इतने पॉपुलर हैं भारती-हर्ष
भारती और हर्ष के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों टीवी के साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं. भारती और हर्ष का यूट्यूब पर LOL (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) नाम से चैनल है, जिसपर वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस संग साझा करते हैं. दोनों के व्लॉग्स को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है.

इन दिनों कपल अपनी वर्क लाइफ के साथ अपने बेटे लक्ष्य के साथ भी ज्यादा से ज्यादा टाइम गुजारते हुए नजर आते हैं. भारती और हर्ष दोनों पैरेंटहुड को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं. फैंस का भी उन्हें खूब प्यार मिलता है. लेकिन अब एक बार फिर भारती और हर्ष की लाइफ में मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...