22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश के सिंगरौली में मुआवजे का महाघोटाला, पटवारी की मिलीभगत से...

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मुआवजे का महाघोटाला, पटवारी की मिलीभगत से चल रहा गोरखधंधा, ड्रोन में नकली घर देख कलेक्टर भी हैरान

Published on

सिंगरौली

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोल ब्लॉक आवंटन के बाद मुआवजे का खेल शुरू हो गया है। जेपी कंपनी को कोल ब्लॉक मिलने के बाद, कुछ लोग नकली घर बनाकर सरकार से मुआवजा वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने यहां जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है, लेकिन मुआवजा रैकेट फिर भी सक्रिय है। ग्रामीणों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। युवाओं ने इस रैकेट के खिलाफ आवाज उठाई है। कलेक्टर ने मामले में सख्ती दिखाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

नकली घर बनाकर रकम वसूलने की कोशिश
सिंगरौली जिले के पचौर, कुंडा, मझौली और बंधा गांवों में जेपी कंपनी को कोल ब्लॉक आवंटित हुआ है। सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन की खरीद-बिक्री, नामांतरण और रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। लेकिन, कुछ लोग अब भी मुआवजा पाने के लिए गलत तरीके अपना रहे हैं। वे नकली घर बना रहे हैं और सरकार से मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।

इंडस्ट्री आने की खबर से एक्टिव हो जाते हैं गैंग
जिले में मुआवजा दिलाने वाले दलाल सक्रिय हैं। जैसे ही किसी इलाके में इंडस्ट्री लगने की खबर आती है, ये गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। पहले ये गिरोह ललितपुर-सिंगरौली रेलवे प्रोजेक्ट और सिंगरौली-प्रयागराज हाइवे में सक्रिय थे। अब कोल ब्लॉक में भी सक्रिय हो गए हैं।

कलेक्टर का विरोध कर रहे गैंग
सिंगरौली जिला प्रशासन ने मुआवजा रैकेट के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। प्रशासन गांवों में ड्रोन से सर्वे करा रहा है। मुआवजा रैकेट गिरोह ने ड्रोन सर्वे का विरोध किया। गिरोह के लोगों ने जिला प्रशासन के सामने ‘कलेक्टर हटाओ, सिंगरौली बचाओ’ के नारे भी लगाए। लेकिन, प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली।

कई बड़े नेता-अधिकारी भी मुआवजे की होड़ में
खबर है कि कोल ब्लॉक में मुआवजा पाने की होड़ में कई बड़े नेता और अधिकारियों ने भी जमीन खरीद रखी है। जमीन मालिक मकान बनवाने के लिए डील भी कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में रेलवे और हाइवे प्रोजेक्ट की तरह ही एग्रीमेंट हो रहा है। ‘जमीन का मुआवजा तुम्हारा और मकान का हमारा’ की तर्ज पर मुआवजा रैकेट चल रहा है।

युवाओं ने खोला मोर्चा
गांव के जागरूक युवाओं ने मुआवजा रैकेट को रोकने का फैसला किया है। युवाओं ने ‘बाहरी हटाओ, गांव बचाओ’ का नारा लगाया है। उनका कहना है कि बाहर के लोग रोक के बाद भी मुआवजे के लिए मकान बना रहे हैं। इसमें यहां के पटवारी भी उनका साथ दे रहे हैं। युवाओं ने एक वीडियो बनाकर कलेक्टर को भेज दिया।

वीडियो देख कलेक्टर हैरान, तुरंत दिए निर्देश
सिंगरौली कलेक्टर वीडियो देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पटवारी को निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने तुरंत एक टीम तैयार की और ड्रोन से सर्वे का काम शुरू कराया। इलाके में जब जिला प्रशासन की टीम 300 से ज्यादा पुलिस फोर्स के साथ पहुंची, तो मुआवजा माफिया के होश उड़ गए। गिरोह के कुछ सदस्यों ने जिला प्रशासन के सामने ‘कलेक्टर हटाओ, सिंगरौली बचाओ’ का नारा लगाया। लेकिन, प्रशासन की सख्ती के बाद मुआवजा गिरोह वहां से भाग गया।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...