10.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार: रोहतास में 6 गोली से कोहराम... पहली पोस्टिंग में बने हत्या...

बिहार: रोहतास में 6 गोली से कोहराम… पहली पोस्टिंग में बने हत्या के आरोपी, कौन हैं मोहम्मद आदिल बिलाल?

Published on

रोहतास

बिहार के रोहतास जिले में एक डीएसपी पर रिश्वत न देने पर गोली चलाने का आरोप लगा है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात सासाराम में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई। आरोप है कि डीएसपी वसूली करने गए थे और विवाद के बाद उन्होंने गोली चला दी। मृतक की पहचान राणा ओम प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल हैं, जिन्होंने इसी साल जनवरी में रोहतास में अपनी पहली तैनाती ज्वाइन की थी।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, रोहतास जिले के सासाराम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की रात, एक जन्मदिन पार्टी के दौरान ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल पर गोलीबारी का आरोप लगा है। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनानी गांव निवासी राणा ओम प्रकाश उर्फ बादल कुमार के रूप में हुई है। घायलों में अतुल कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग करहा मोड़ पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे है और शराब भी पी रहे है। जानकारी मिलने पर डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल अपने बॉडीगार्ड और कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वे कानूनी कार्रवाई करने की बजाय वसूली करने गए थे। पार्टी में मौजूद लोगों और डीएसपी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद डीएसपी ने कथित तौर पर गोली चला दी, जिसमें राणा ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का क्या है आरोप
मृतक के भाई राहुल रंजन ने सासाराम नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि शुक्रवार रात उसके बड़े भाई राणा ओम प्रकाश अपने दोस्तों के साथ पीर बाबा के पास बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इसी बीच यातायात थाना के डीएसपी मोहम्मद आदिल मौके पर अपने बॉडीगार्ड सोनू और तीन चार अन्य लोगों के साथ पहुंच गए। उन्होंने बर्थडे पार्टी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए और विरोध करने पर धमकाने लगे।

विरोध करने पर डीएसपी ने मारी गोली
राहुल ने आगे बताया कि जब पार्टी कर रहे लोगों ने डीएसपी का विरोध किया, तो उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कुल छह फायर किए। ओम प्रकाश के सीने में गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति के हाथ और दूसरे के माथे पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद डीएसपी ने सभी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और निकल गए।

कौन हैं डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल
आरोपी डीएसपी मोहम्मद आदिल बिलाल मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले हैं। उन्होंने बीआईटी मेसरा से एमटेक और जामिया मिलिया इस्लामिया से बीटेक किया है। 64वीं बीपीएससी परीक्षा में 22वां रैंक हासिल करने के बाद उन्हें डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया था। रोहतास में ट्रैफिक डीएसपी के तौर पर यह उनकी पहली तैनाती थी, जो जनवरी 2024 में शुरू हुई थी। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...