21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यबिहार: बीजेपी सांसद राज भूषण के मामा पर जानलेवा हमला, मामूली विवाद...

बिहार: बीजेपी सांसद राज भूषण के मामा पर जानलेवा हमला, मामूली विवाद के बाद चलाई गोली

Published on

बेगुसराय,

बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने अब मुजफ्फरपुर के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद के चचेरे मामा को एक दुकान पर हमला कर गोली मार कर घायल कर दिया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल, तीनों बदमाशों ने 19 मार्च को मंत्री के मामा के दुकान से सिगरेट गुटखा लिया था. तब उनके बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद में 20 मार्च की रात बदमाशों ने दुकान पर चढ़कर फायरिंग की जिसमें मंत्री के मामा मालिक सहनी को गोली लगी थी.

एसपी मनीष ने चेरिया बरियारपुर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे मालिक सहनी की दुकान पर गोली चलाई गई थी. इसमें उनके घुटने में एक गोली लग गई. सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार एवं चेरिया वरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 3 अपराधियों कुंभी गांव के निवासी देशु यादव उर्फ अमरेश कुमार, अमरजीत यादव एवं मगलू उर्फ सुशील कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना में उपयोग किए गए हथियार और दो बाइक्स को बरामद कर लिया गया है. बदमाशों के पास से मोबाइल बरामद किया गया. उनकाआपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

सबसे बड़ी बात है की घटना के कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में उधारी का पैसा मांगे जाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. इसी विवाद में बदमाशों ने पीड़ित को गोली मारी थी. घायल शख्स केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद के मामा लगते हैं.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...