22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीतिबिहार : 'दलितों की चीत्कार से भी नहीं जागी नीतीश सरकार', नवादा...

बिहार : ‘दलितों की चीत्कार से भी नहीं जागी नीतीश सरकार’, नवादा कांड पर भड़के राहुल-प्रियंका

Published on

नई दिल्ली,

बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर दलितों के घर फूंके जाने पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. मामले पर रोष जताते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा,’नवादा में महादलितों का पूरा टोला जला देना, 80 से ज्यादा परिवारों के घरों को नष्ट कर देना बिहार में बहुजनों के विरुद्ध अन्याय की डरावनी तस्वीर उजागर कर रहा है.’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा,’अपना घर-संपत्ति खो चुके इन दलित परिवारों की चीत्कार और भयंकर गोलीबारी की गूंज से वंचित समाज में मचा आतंक भी बिहार की सोई हुई सरकार को जगाने में कामयाब नहीं हो पाए.’

उन्होंने आगे कहा,’भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के नेतृत्व में ऐसे अराजक तत्व शरण पाते हैं. भारत के बहुजनों को डराते हैं, दबाते हैं, ताकि वो अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकार भी न मांग पाएं. और, प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षडयंत्र पर स्वीकृति की मोहर है. बिहार सरकार और राज्य पुलिस को इस शर्मनाक अपराध के सभी दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई कर, और पीड़ित परिवारों का पुनर्वास करा कर उन्हें पूर्ण न्याय दिलाना चाहिए.’

प्रियंका बोलीं- कानून व्यवस्था ध्वस्त
एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रियंका गांधी कहा,’नवादा, बिहार में महादलितों के 80 से ज्यादा घरों को जला देने की घटना बेहद खौफनाक और निंदनीय है. दर्जनों राउंड फायरिंग करते हुए इतने बड़े पैमाने पर आतंक मचाकर लोगों को बेघर कर देना यह दिखाता है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. आम ग्रामीण-गरीब असुरक्षा और खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं.’

प्रियंका गांधी ने आगे कहा,’मेरी राज्य सरकार से मांग है कि ऐसा अन्याय करने वाले दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो और सभी पीड़ितों का समुचित पुनर्वास किया जाए.’ इससे पहले कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा था.

BJP सांसद ने कही ये बात
इस बीच बीजेपी सांसद संजय जायसवाल का भी इस मामले में बयान आया है. जायसवाल ने कहा,’बिहार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती है. राजद के शासन में सीएम कार्यालय से आदेश आता था कि किसको जलाना है और मारना है. आज बिहार में अपराधियों पर कार्रवाई होती है. ये एनडीए का सुशासन है, इसलिए अपराधी बचेंगे नहीं.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...