19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालयुवाओं का एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है बीजेपी... MPPSC के प्रदर्शनकारी...

युवाओं का एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है बीजेपी… MPPSC के प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी

Published on

भोपाल:

राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और छात्रों के विरोध पर कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने मध्य प्रदेश में MPPSC परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इस घटना की निंदा की है।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने भाजपा की तुलना एकलव्य की कथा से की। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है, जैसे एकलव्य का अंगूठा काट लिया गया था। उन्होंने सरकारी भर्तियों में देरी, परीक्षाओं का समय पर न होना, पेपर लीक और विरोध करने वाले छात्रों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों को उठाया।

युवा जब न्याय मांगता है तो उसकी आवाज कुचल दी जाती
राहुल गांधी ने कहा, “भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है।” उन्होंने आगे कहा कि पहले भर्ती नहीं निकलती, निकलती है तो परीक्षा समय पर नहीं होती। परीक्षा होती है तो पेपर लीक हो जाता है और जब युवा न्याय मांगते हैं तो उनकी आवाज कुचल दी जाती है।

एमपी में छात्रों को जेल में डाल दिया गया
राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं का जिक्र करते हुए मध्य प्रदेश में MPPSC परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में दो छात्रों की गिरफ्तारी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद छात्रों को जेल भेजना गलत है। उन्होंने कहा, “हाल ही में यूपी और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्य प्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे दो छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था।”

बीजेपी युवाओं की आवाज दबाना चाहती है
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों का भरोसा तोड़ा है और लोकतंत्र का गला घोंटा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा को युवाओं की आवाज दबाने नहीं देंगे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this